IND vs ENG मैच में Yashasvi Jaiswal ने इंग्लैंड के खिलाप रन बनाकर रचा इतिहास   

IND vs ENG मैच में Yashasvi Jaiswal ने इंग्लैंड के खिलाप रन बनाकर रचा इतिहास   
Share this News to Your Friends

Yashasvi Jaiswal एक युवा भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। जिन्होंने बहुत कम उम्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से सभी को चौंका दिया है। वह लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए है। अब यशस्वी जयसवाल फिर से बहुत ज्यादा सुर्खिया बटोर रहे है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। 

यशस्वी जायसवाल ने इस मैच के टेस्ट में उन्होंने अपना खाता खोलते ही इस सीरीज में 656 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ वह इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको “Yashasvi Jaiswal” के बारे में जानकारी देने वाले है। 

Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जयसवाल भारतीय क्रिकेटर खिलाड़ी है। यशस्वी जयसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तर प्रदेश में सुरियावां गांव में हुआ था। उन्हें बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी। यशस्वी जायसवाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव से ही पूरी की थी। उन्होंने यूपी के बीपीएमजी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह ज्यादा नहीं पढ़ सके। 11 साल की उम्र में वह अपना गांव छोड़कर क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए मुंबई चले गए थे। जहां उन्होंने रिजवी स्प्रिंगफील्ड हाई स्कूल से पूरी की। 

Yashasvi Jaiswal Age

यशस्वी जयसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 में हुआ था। इनकी उम्र 22 साल है। 

Yashasvi Jaiswal Height

यशस्वी जयसवाल की हाइट 5 फुट 6 इंच है। इनका वेट 68 किलोग्राम है। और आँखों का रंग काला है। बालो का रंग भी काला है। 

Yashasvi Jaiswal Family

यशस्वी जयसवाल एक गरीब परिवार से सबंध रखते है। यशस्वी के पिता का नाम भूपेंद्र जायसवाल है। जो भदोही में एक छोटे से हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। उनकी मां का नाम कंचन जयसवाल है। जो एक गृहिणी हैं। यशस्वी के छह भाई बहन है। जिसमे यशस्वी जयसवाल चौथे नंबर है।  

Yashasvi Jaiswal Wife

यशस्वी जयसवाल की अभी शादी नहीं हुई है। इसलिए इनकी वाइफ के बारे में कोई इनफार्मेशन उपलब्ध नहीं है।  

Yashasvi Jaiswal Father

यशस्वी जयसवाल के पिता का नाम भूपेंद्र जायसवाल है। जो भदोही में एक छोटे से हार्डवेयर की दुकान चलाते थे।

Sports Career of Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल के स्पोर्ट करियर की बात करे तो मैचों में लगातार अच्छा प्रर्दशन करते हुये जायसवाल ने पहले मुंबई की अंडर 16 टीम में खेला और उसके बाद ही भारत की अंडर 19 टीम में भी चुन लिए गए। साल 2018 में अंडर 19 एशिया कप में यशस्वी जायसवाल 318 रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द दूर्नामेंट भी प्रदान किया गया था। इसके अगले ही साल 2019 में यशस्वी ने भारत के लिए अंडर 19 विश्व कप खेला। और इस विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन के साथ अग्रणी स्कोरर भी रहे।

Read More:- ऐसा क्या हुआ कि Malaika Arora का किरण खेर ने बनाया मजाक

Yashasvi Jaiswal Gf

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैडी को इनकी गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। मैडी इंग्लैंड की रहने वाली है। यशस्वी और मैडी तीन साल से एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। मैडी को तब यशस्वी की गर्लफ्रेंड कहा जाने लगा जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर उसपर ‘फैमिली’ लिखा था. यशस्वी ने भी 6 जुलाई, 2022 को मैडी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद यशस्वी ने मैडी के एक फोटो पर फायर इमोजी के साथ ‘हॉट’ लिखा था। 

Ajinkya Rahane Yashasvi Jaiswal

वेस्ट जोन और साउथ जोन के बीच मैच खेला गया था। मैच को अंज‍िक्य रहाणे की कप्तानी में वेस्ट जोन ने 294 रनों से अपने नाम किया था। मैच में यशस्वी जायसवाल भी खेल रहे थे। पहली पारी में महज 1 रन बनाने वाले जायसवाल ने दूसरी पारी में 265 रन बनाए। इस कारण उनको ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ द‍िया गया।

अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम के ख‍िलाड़ी यशस्वी जायसवाल को मैदान से बाहर भेज दिया। यशस्वी जायसवाल अनुशासनहीन रवैये की वजह से रहाणे को यह कदम उठाना पड़ा। यशस्वी बार बार साउथ जोन के बल्लेबाजों खासकर रवि तेजा को स्लेज कर रहे थे। 

Yashasvi Jaiswal Net Worth

यशस्वी जायसवाल की नेट वर्थ के बारे में बात करे तो यशस्वी जायसवाल की कुल नेट वर्थ करीब 23 करोड़ रुपये है।

Yashasvi Jaiswal Current Teams

यशस्वी जायसवाल के साथ टीम में रोहित शर्मा शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केएस भरत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह और आवेश खान शामिल है। 

Yashasvi Jaiswal Century

यशस्वी जायसवाल सिर्फ 22 साल की छोटी सी उम्र में ही टेस्ट क्रिकेट में कई बड़े कीर्तिमान बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 214 रनों की पारी खेली। जायसवाल के करियर का ये कुल तीसरा शतक है। खास बात ये है कि उन्होंने जब भी शतक लगाया है। तो 150 प्लस रनों की पारी खेली है।

Yashasvi Jaiswal House

यशस्वी जायसवाल का मुंबई के ठाणे एक आलीशान घर है। जो 5 BHK अपार्टमेंट का है। यशस्वी जायसवाल का ये घर 1500 स्क्वायर फुट का है। जिसे यूरोपियन स्टाइल में डिजाइन किया गया है। इसमें 5 बेडरूम है। यशस्वी के इस आलीशान अपार्टमेंट में हर वो चीज है। जो इसे लैविश बनाती है। लिविंग रूम में बहुत ही कंफर्ट स्टाइल के साथ है। किचन का एरिया दिखने में बेहद ही खूबसूरत है। मास्टर बैडरूम के साथ बाथटब भी अटैच है। 

Yashasvi Jaiswal Records

यशस्वी जयसवाल के रिकॉर्ड के बारे में हम आपको बता रहे है।  

  1. साल 2018 में जाइल्स शील्ड टूर्नामेंट में एक स्कूल क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा रन और विकेट। 
  2. यशस्वी जयसवाल साल 2019 में लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज है।
  3.  कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 11 मई 2023 को आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। और उन्होंने केवल 13 गेंदों में 50 रन बनाए थे।
  4. यशस्वी जयसवाल 12 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने वाले 17वें भारतीय बल्लेबाज बन गये थे। 
  5. यशस्वी जयसवाल विदेशी मैदान पर टेस्ट डेब्यू में शतक बनाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज हैं। 
  6. यशस्वी जयसवाल के पास टेस्ट डेब्यू में सर्वाधिक गेंदों का सामना करने 387 गेंदों का रिकॉर्ड हैं। 

Yashasvi Jaiswal Ipl Salary

आपको बता दे की यशस्वी जयसवाल आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स के रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से एक थे। जयसवाल को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। और आईपीएल 2023 में भी युवा खिलाड़ी को समान सैलेरी मिल रही है। 

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Yashasvi Jaiswal” के बारे में जानकारी दी है। आशा है की आपको जानकारी पसंद आई होगी। 

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *