शोएब मलिक ने तीसरी शादी की है। जिससे शोएब चर्चा का विषय बने हुए है। शोएब ने पाकिस्तान अभिनेत्री सना जावेद को अपना जीवन साथी चुना है। 

Shoaib Malik पाकिस्तान के अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं।  शोएब मलिक ने ओडीआई विकेट 150 से भी ज्यादा लिए है।   

1 जुलाई 2018 में मलिक टी 20 में  2,000 रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे स्थान पर पहुंचने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बने। शोएब मलिक पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान भी थे।  

शोएब मलिक का जन्म 1 फ़रवरी 1982 में सियालकोट पाकिस्तान में हुआ था। शोएब मलिक ने एकदिवसीय मैचों की 258 पारियों में 7534 रन बनाए है।  

 शोएब मालिक की सबसे पहली शादी2002 में  आयशा सिद्दीकी से हुई थी। मलिकपर  आरोप लगा था कि वो अपनी पहली पत्नी आयशा को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी करने जा रहे थे। 

 शोएब ने 12 अप्रैल 2010 में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी की। फिर शोएब और सानिया का लड़का इजहान का जन्म  2018 में हुआ था।  

सोनिया मिर्जा और शोएब के रिश्ते में दरार की खबरे 2022 से आ रही है। दोनों  का तलाक हो गया है। और तलाक के बाद शोएब ने पाकिस्तान अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली है। 

क्रिकेटर शोएब मलिक ने 20 जनवरी 2024 को पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से अपनी तीसरी शादी कर ली है। शोएब ने ये  जानकारी सोशल मीडिया पर दी। 

शोएब मालिक की नेटवर्थ करीब 228 करोड़ रुपये है। उनके पास कई लग्‍जरी कारें हैं। इनमें मर्सिडीज बेंज, रेंज रोवर, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियां शामिल है।