Vijayakanth Death: भारतीय अभिनेता और राजनीतिज्ञ अब नहीं रहे हमारे बीच, विजयकांत ने चेनई के हॉस्पिटल में ली आखिरी साँस 

Vijayakanth Death: भारतीय अभिनेता और राजनीतिज्ञ अब नहीं रहे हमारे बीच, विजयकांत ने चेनई के हॉस्पिटल में ली आखिरी साँस 
Share this News to Your Friends

Vijayakanth एक सफल भारतीय अभिनेता और राजनीतिज्ञ थे। जिन्होंने मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में काम किया है। फिल्म जगत में उन्हें “कैप्टन” की उपाधि दी गयी थी। वह 2011 से 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता थे।

वह देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम डी एम डी के राजनीतिक दल के संस्थापक और अध्यक्ष थे। विरुधाचलम और ऋषिवंडियम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार विधायक के रूप में कार्य किया। चलिए विस्तार से जानते है “vijayakanth” कौन थे?  उनकी मृत्यु कैसे हुई ?   

कौन थे Vijayakanth

विजयकांत एक सफल भारतीय अभिनेता और राजनीतिज्ञ थे। विजयकांत का जन्म 25 अगस्त 1952 को मदुरै में  हुआ था। पहले उनका नाम नारायणन विजयराज अलगरस्वामी था। उनके पिता का नाम केएन अलगरस्वामी और माता का नाम अंदल अज़गरस्वामी था। और विजयकांत की शादी 31 जनवरी 1990 में प्रेम लता से हुए थी। और उनके दो बेटे हुए। उसमे से एक बेटा जिसका नाम शनमुगा पांडियन है। जो एक अभिनेता है। शनमुगा ने सागपथम और मदुरा वीरन जैसे फिल्मो में  किया। 

करियर 

विजयकांत ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्मो से की थी। जिन्होंने अपने पूरे करियर में केवल तमिल फिल्मों में ही अभिनय किया। उनकी फिल्में ज्यादातर तेलुगु से हिंदी में डब की गई। वह प्रतिदिन 3 शिफ्ट में काम करते थे। और उनका अपनी कला के प्रति बहुत समर्पण था और अभिनय में करियर बनाने के लिए उन्होने अपने नाम से राज हटाकर विजयकांत कर लिया था। फ़िल्मी दुनिया में उन्होंने अपना करियर बना लिया। 

राजनीतिक करियर – Vijayakanth Political Career

विजयकांत ने तमिलनाडु में एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल केंद्र वाम ,देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम का गठन किया। उन्होंने 14 सितंबर 2005 को मदुरै में पार्टी के गठन की औपचारिक घोषणा की। 2006 में उनकी पार्टी ने विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर चुनाव लड़ा। और एक सीट जीती। विजयकांत ने डी एम डी के नेतृत्व में  सन 2006  में  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हुए। 2011 में तमिलनाडु राज्य विधानसभा में चुनाव में जित हासिल की। 2016 के तमिलनाडु राज्य विधानसभा में चुनाव डी ऍम डी के नेतृत्व में  77,809 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। 

Vijayakanth Movies

विजयकांत ने 1980 में दोराथु ईदी मुजक्कम फिल्म बनाई। और 1982 में सत्तम सिरिकिराधु। 1983 में  साची। 1985 नाणे राजा नाणे मनधीर फिल्म का निर्माण किया। 1985 में नाणे राजा नाणे मनधीर। 1986 में ओरु इनिया उदयम फिल्म। 1987 में  उझावन मगन। 1989 में मीनाक्षी तिरुविलायदल। 1990  में छत्रियां। 1991 मेंमूनड्रेझुथिल एन मूचिरुक्कम। और 1992 में कविया थलाइवन। 1993 सेंथूरापंडी। 1995 में गांधी पिरंथा मान। और 1996 में अलेक्जेंडर। 1998  में वीरम विलंजा मन्नू। 2000 में सिम्मासनम। 2001 में थवासी। 2002 में रमाना। और 2003 में थेन्नावन। 2004 में नेरंजा मनसु  2005  में मायावी। 2006 में धर्मपुरी। और 2007 में सबरी। 2008 में अरसंगम। 2009 में अंग्रेजी आसान मूवी बनाई। 

Vijayakanth Awards 

साल 1994 में इनको तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एमजी आर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।  

इसके बाद 2001 में कलईमामनी पुरस्कार से सम्मनित किया गया। 2001 में सर्वश्रेष्ठ भारतीय नागरिक पुरस्कार और भारत के नागरिक मंच इनको मिला। इसके बाद 2009 में इनको तमिल सिनेमा पुरस्कार के शीर्ष 10 दिग्गज और तमिल सिनेमा का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिया।  इसके साथ ही 2011 में डारेक्टर की मानद उपाधि और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ चर्च मैनेजमेंट का पुरुषाकार मिला।  

यह भी पढ़ें:- Urfi Javed Video 2024: वेट्रेस की ड्रेस में नजर आई उर्फी जावेद, वेट्रेस बनकर कस्टमर्स से लिया ऑर्डर 

कार्य काल 

  • तमिल नाडु विधानसभा में विपक्ष के 16वें नेता, कार्यकाल 27 मई 2011 – 21 फरबरी 2016  
  • तमिल नाडु विधानसभा के सदस्य कार्यकाल 23 मई 2011 से 21 मई 2016 
  • द्रविड़ कड़गम  के अध्यक्ष कार्यकाल 14 सितम्बर 2005 से 28 दिसंबर 2023 
  • दक्षिण भारतीय कलाकार संघ के अध्यक्ष कार्यकाल 2000 से 2006 

जाने कब हुई थी विजयकांत की मृत्यु – About to know when Vijayakanth died

विजयकांत का सेहत कुछ दिनों से अछि नहीं चल रही थी। कुछ दिन पहले उनको निमोनिया हो गया था। और covid 9 जिसकी वजह से उनको चेनई के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। वहां उनका इलाज चला, उनकी हालत और खराब हो गयी। तो उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। फिर 28 दिसंबर 2023 को सुबह लगभग 06:10 बजे 71 वर्ष की आयु में विजयकांत आखरी सांसे ली। और इस दुनिया को छोड़ कर चले गये। 

इन हस्तियों ने दी विजयकांत को श्रद्धांजलि 

भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व भारतीय उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और केंद्रीय मंत्री अमित शाह और निर्मला सीता रमण , अनुराग ठाकुर और  भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगा स्वामी और तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सांउडराजन और बहुत पार्टी के नेता और फिल्म जगत के अभिनेताओ ने उनके निधन पर शोक जताया और अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित दी। तमिलनाडु राज्य सरकार ने उनके अंतिम संस्कार के लिए पूर्ण राजकीय सम्मान की घोषणा की। 

यह भी पढ़ें:- New Year Images 2024: ये संदेश भेजकर अपने प्रियजनों को दें नव वर्ष की हार्दिक बधाई

विजयकांत एक बहुत अच्छे इनसान थे। आज उनकी (Vijayakanth) मृत्यु से सभी लोग दुखी हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं की इसकी आत्मा को शांति मिले।  

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *