Valentine Week List 2024: 7 दिन, 7 प्यार के रंग, और 7 प्यार के वादे 

Valentine Week List 2024: 7 दिन, 7 प्यार के रंग, और 7 प्यार के वादे 
Share this News to Your Friends

Valentine Week: वैलेंटाइन के बारे में तो सब बहुत अच्छे से जानते है। लव बर्ड्स इसका बेसब्री से इंतजार करते है। वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाते हैं। वैलेंटाइन का नाम सुनकर लव मेट्स की चेहरे खिल जाते है। फरवरी प्यार का महीना है। और वैलेंटाइन डे के एक हफ्ते पहले से मोहब्बत का इजहार शुरू हो जाता है। सप्ताह भर मनाए जाने वाले प्यार के दिनों को वैलेंटाइन वीक कहते हैं। फरवरी के महीने में ठंडी हवाओं के साथ रोमांस घुला होता है। जो लव बर्ड्स को अपने रिश्ते मजबूत करने का मौका देता है। 

अब आपको बताते है की वैलेंटाइन क्यों मनाया जाता है। इस दिन रोम के पादरी सेंट वैलेंटाइन ने अपने प्यार का पक्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था। इस दिन सेंट वैलेंटाइन को फांसी दी गई थी। सेंट मरने से पहले जेलर की नेत्रहीन बेटी को अपनी आंखें दान कर गए थे। और अपने प्यार का पैगाम दे गए थे। जिसके बाद उनकी याद में वैलेंटाइन डे प्यार के दिन के रूप में मनाया जाने लगा। आज इस पोस्ट हम आपको “Valentine Week” के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। 

जाने कब कौन सा दिन शामिल है Valentine Week में 

आपको बता दे की वैसे तो वैलेंटाइन 14 फरवरी को मनाया जाता है। लेकिन फरवरी के दूसरे हफ्ते से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है। प्यार में पड़े लोग 7 फरवरी से 14 फरवरी तक अलग अलग अंदाज में अपने प्यार का इजहार करते हैं। प्यार के ये दिन 7 फरवरी से शुरू हो जाते है। जिसमे रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे, और वैलेंटाइन डे शामिल है। जिनकी पूरी जानकारी आप नीचे देख सकते है।

Valentine Week List 2024  

EventDate
Rose DayFebruary 7
Propose DayFebruary 8
Chocolate DayFebruary 9
Teddy DayFebruary 10
Promise DayFebruary 11
Hug DayFebruary 12
Kiss DayFebruary 13

1. 7 February Rose Day (Valentine Week )

वैलेंटाइन की पहली शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे मानकर जाती है। क्योंकि गुलाब प्यार का प्रतीक होता है। तो इस दिन दिन को लवर्स एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर सेलिब्रेस करते हैं। ताकि उनका प्यार भी गुलाब की तरह महकता रहे। ऐसा माना जाता है कि गुलाब का हर रंग किसी ना किसी भावना का प्रतीक होता है। जैसे लाल रंग प्यार का प्रतीक है।

अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसे लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। और वही पीला रंग दोस्ती का प्रतीक माना जाता है। पीला गुलाब देकर आप किसी के साथ दोस्ती कर  सकते है। सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है। अगर आप किसी के साथ गिले शिकवे मिटाकर रिश्ते को आगे बढ़ना चाहते हैं तो उन्हें सफेद गुलाब दे कर सकते हैं।

2. 8 February Propose Day (Valentine Week )

दूसरे दिन 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। इस दिन लवर्स अपने प्यार का इजहार करते है। जिसे आप पसंद करते है। उसे अपने दिल की बात कह कर प्रपोज कर सकते हैं। अगर आप भी अपने क्रश को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं। ये दिन अपने जज्बात बयां करने के लिए एकदम परफेक्ट है।

3. 9 February Chocolate Day (Valentine Week )

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन 9 फरवरी को चॉकलेट डे होता है। लव मेट्स प्रपोज करने के बाद अगले दिन चॉकलेट के साथ अपने साथी का मुँह मीठा कराते है। ताकि उनके रिश्ते में भी ऐसे ही मिठास भी रहे। इस दिन लोग अपने साथी को उनकी पसंद की चॉकलेट गिफ्ट करते है। कुछ अपने पार्टनर के लिए अपने हाथों से चॉकलेट केक बनाकर इस दिन को उनके लिए और भी खास बनाते हैं।

Valentine Week

4. 10 February Teddy Day (Valentine Week )

वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानी 10 फरवरी को अपने पार्टनर को टेडी देने का ही रिवाज है। और इस दिन टेडी डे मनाया जाता है। क्योंकि लड़कियों को टेडी काफी पसंद होते हैं। और मार्किट में आपको टेडी बियर की ढेरों वेरायटी देखने को मिल जाएंगी। आप उनमें से कोई भी प्यारा सा टेडी चुनकर अपने लव वन को गिफ्ट कर सकते हैं। बहुत सारी लड़कियों को स्टफ्ड खिलौने ज्यादा पसंद होते हैं। तोहफे में टेडी देखकर बहुत खुश हो जाती है। 

Valentine Week

5. 11 February Promise Day (Valentine Week)

11 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन 11 फरवरी को कपल्स के लिए खास प्रॉमिस डे होता है। जिसमे लव मेट्स एक दूसरे से हमेशा साथ उनका निभाने और हर मुश्किल में साथ खड़े होने का वादा करते हैं। आप चाहें तो इस दिन अपने पार्टनर से कोई खास वादा कर उनके लिए ये दिन यादगार बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Happy Rose Day 2024: प्यार का इजहार करने का सबसे सुंदर तरीका

6. 12 February Hug Day (Valentine Week)

12 फरवरी को लव मेट्स मिलकर हग डे मनाते है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को गले लगाकर उनके साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करते हैं। प्यार में जादू की झप्पी सच में जादू चला सकती है। जिसे पसंद करते हैं उसे गले लगाकर दिल का हाल बनया कर सकते है। 

7. 13 February Kiss Day (Valentine Week)

वैलेंटाइन वीक के सातवें दिन 13 फरवरी को किस डे सेलिब्रेट करते हैं। क्योंकि किस के द्वारा अपने प्यार को  बया करने का बहुत अच्छा तरीका है। इस दिन आप अपने पार्टनर को उनके माथे, हाथों पर एक प्यारा सा किस देकर ये जताएं कि वो ही आपके लिए सब कुछ हैं। और आपको सिर्फ उनसे ही प्यार है।

14 February Valentine’s Day (Valentine Week)

अब बात करते है आखिरी दिन यानी वैलेंटाइन्स डे जो 14 फरवरी को मनाया जाता है। वैलेंटाइन्स डे। कपल्स इस दिन का सबसे ज्यादा इंतजार करते हैं। वैलेंटाइन डे पर हर कोई अपने पार्टनर के लिए अपने तरीके से इस दिन खास बनाने की कोशिश करता है। शादीशुदा लोगों के साथ साथ लव मेट्स जोड़े इस दिन एक दूसरे के लिए स्पेशल सरप्राइज प्लान करते हैं। अपने पार्टनर को लंच या डिनर पर जाते हैं और उन्हें रोमांटिक फील कराने की हर कोशिश करते हैं। और आप अपने पार्टनर के साथ खुशी खुशी प्यार से वैलेंटाइन डे मनाते हैं। 

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Valentine Week” के बारे में पूरी जानकारी दे दी है। आशा करते है की आपको सारी जानकारी पसंद आई होगी। 

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *