Upcoming TV Shows: छोटे पर्दे पर मनोरंजन का नया दौर, 2024 में टीवी पर शुरू हो रहे ये शोज

Upcoming TV Shows: छोटे पर्दे पर मनोरंजन का नया दौर, 2024 में टीवी पर शुरू हो रहे ये शोज
Share this News to Your Friends

नए साल की शुरुआत में ही आपको नए नए सीरियल देखने को मिलेंगे। आज हम बात कर रहे है आने Upcoming Tv Shows के बारे में, जो आपके मनोरंजन का बहुत अच्छा साधन है। नए साल में मेकर अपने अपने शो पेश करने जा रहे है। 

ये शो कलर टीवी ,स्टार भारत, सोनी  एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होंगे। और इन सीरियल के नाम प्रचंड अशोक, श्रीमद रामायण, मेरा बालम थानेदार, शैतानी रस्में, मेहंदी वाला घर और आंख मिचौली है। इनके बारे में पूरी जानकारी आगे दी गई है की कौन सा शो कब शुरू होगा और उसकी क्या कहानी है। आज की इस पोस्ट में हम आपको “Upcoming Tv Shows” के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। 

Upcoming Tv Shows 2024 

2024 में कौन कौन से शो आने वाले है, इसकी जानकारी नीचे दी गई हैं।  

1. प्रचंड अशोक 

एकता कपूर अपना नया सीरियल प्रचंड अशोक (Upcoming Tv Shows) लेकर आने वाली है। एकता कपूर को उनके अलग अंदाज  और बड़े सेट्स के लिए जाना जाता है। इससे पहले वो कलर्स टीवी पर नागिन शो पर  काम कर रही थी। फ़िलहाल प्रचंड अशोक में काम कर रही है।

 इस सीरियल की पहली झलक सामने आ गई है। इस शो में एक शक्तिशाली राजा अशोक की कहानी दिखाई गई है। जिससे देखकर लग रहा है की युद्ध शक्ति से जीता जाता है। परन्तु जीत सिर्फ शांति से होती है। और वो राजा अशोक हमारे भारत का गौरव बने रहेंगे उनका साहस उनका प्रतीक चिन्ह है।

 इस शो के प्रोमो में कलाकार अदनान खान और मल्लिका सिंह नजर आ रही हैं। जिसे देखकर फैंस कह रहे हैं कि नए शो का इंतजार नहीं कर सकते हैं। 

2. श्रीमद् रामायण

2024 के शुरुआत में ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर (Upcoming Tv Shows) एक नया शो श्रीमद रामायण शुरू हो गया है। एक बार फिर से सबको रामायण देखने का मौका मिलेगा।  इस धारावाहिक मे आपको मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम  का चरित्र और गौरव गाथा देखने को मिलेगी। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर ये धारावाहिक 1 जनवरी 2024 से शुरू हो गया है। आप इसको सोमवार से शुक्रवार तक रात को 9 बजे देख सकते है। 

3. मेरा बालम थानेदार: Upcoming Tv Shows

नए साल के अवसर शगुन पांडे और श्रुति चौधरी का नया सीरियल  (Upcoming Tv Shows) ‘मेरा बालम थानेदार’ शुरू होने जा रहा रहा है। इसका प्रोमो भी सामने आ गया है।

इस सीरियल में श्रुति चौधरी बुलबुल की भूमिका निभा रही हैं। ये धारावाहिक राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है। जिसमे एक आईपीएस अधिकारी वीर की कहानी दिखाई गई है। जो अनजाने में एक नाबालिग उम्र की लड़की से शादी कर लेता है। 

4. शैतानी रस्में : Upcoming Tv Shows

शेफाली जरीवाला का नया “शैतानी रस्में” टीवी शो शुरू होने जा रहा है। ये शेफाली जरीवाला का टीवी डेब्यू होगा। जिन्होंने पहले बिग बॉस 13 में तहलका मचाया था। उन्होंने अपने शो “शैतानी रस्में” के बारे में खुलकर बात की है और बताया की उन्होंने नीना डोबरेव के चरित्र से प्रेरणा ली। ये शो 15 जनवरी को स्टार भारत पर शुरू होने वाला है। ये शो सौभाग्यवती की जगह रात को 10 बजे आया करेगा। 

5. मेहंदी वाला घर

नए साल की शुरुआत में “मेहंदी वाला घर” सीरियल लॉन्च होने जा रहा है। ये शो सोनी टीवी पर आएगा जो एक सोशल ड्रामा है। यह शो 22 जनवरी से शुरू हो रहा है।

जिसमे दिखाया गया है की एक संयुक्त परिवार एक ही छत के नीचे एक साथ रहता है। और यह शो आम तौर पर अलग अलग पीढ़ियों के जीवन को दर्शाता है। 

यह भी पढ़ें:-

आज इस पोस्ट में आपको “Upcoming Tv Shows” के बारे में पूरी जानकारी दे दी है। आशा करते है की आपको दी गयी पूरी जानकारी पसंद आयी होगी।  

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *