सुकन्या समृद्धि योजना क्या हैं? Sukanya Samriddhi Yojana

सुकन्या समृद्धि योजना क्या हैं? Sukanya Samriddhi Yojana
Share this News to Your Friends

Sukanya Samriddhi Yojana: भारत सरकार द्धारा शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना एक छोटी बचत योजना हैं इस योजना के अंतर्गत 10 वर्षों से कम आयु के बेटियों के माता-पिता पैसों को निवेश कर अपने बेटियों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।

यह योजन केवल दो लड़कियों के लिए बनाई गई है लेकिन कुछ स्थितियों में तीन लड़कियो के लिए भी निवेश किया जा सकता हैं। इस SSY की शुरुवात केंद्र सरकार द्धारा आज से 9 साल पहले 2015 में की गई थी यह योजना 21 साल की हैं लेकिन इसमें निवेश 15 साल तक ही करना होता हैं उसके बाद अकाउंट बीना पैसे जमा किए हुए भी चालू रहता हैं।

इस योजना में 250 रुपए से लेकर 1.50 लाख तक निवेश कर सकते हैं यानि आप एक छोटी निवेश कर फ्यूचर के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। अगर आप भी सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना चाहते हैं या इसके बारे में अधिक जानकारी चाहते है तो आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े।

सुकन्या समृद्धि योजना क्या हैं?

सरकार ने लड़कियों की फ्यूचर को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य एक स्कीम की शुरुआत की जिसे “सुकन्या समृद्धि योजना” के नाम से जानते हैं। इसकी शुरूवात 2015 में केंद्र सरकार के द्वारा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य हैं आर्थिक रूप से कमजोर घर में जन्में लड़कियों को फ्यूचर में पढ़ाई तथा शादी को लेकर किसी संकट का सामना न करना पड़े।

इस SSY के अंतर्गत निवेश करने पर केंद सरकार जमा हुए राशि पर 8% का इंटरेस्ट सालाना के आधार पर देती हैं। यानि अगर आप SSY के अंतर्गत निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी के समय आपकी रकम तीन गुनी हो जाएगी तथा निवेश का भी पैसा डबल हो जायेगा। इसमें निवेशकों के लिए खास बात यह हैं की योजना की मैच्योरिटी 21 साल तक की हैं लेकीन निवेश 15 साल तक ही करना पड़ता है।

Sukanya Samriddhi Yojana की विशेषताएं

इस योजना की निम्न विशेषताएं हैं-

  • कोई भी व्यक्ति SSY में न्युनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए निवेश कर सकता हैं। अकाउंट ओपन करने के दिन से लेकर 15 साल पूरे होने तक न्युनतम राशि जमा करना होंगा तभी योजना की मैच्योरिटी तक ब्याज मिलता रहेगा।
  • सुकन्या समृद्धि योजना लड़कियों के 21 साल होने तक की होती हैं लेकिन इसमें निवेश 15 साल तक ही करना होता हैं उसके बाद निवेश नही होने पर भी मैच्योरिटी तक ब्याज मिलता है।
  • बालिका की उम्र 18 वर्ष से अधिक होने पर उसके पढ़ाई के लिए 50% पैसें को निकला जा सकता हैं। आप इसे एक बार में या फिर किस्तों में ले सकते हैं।
  • SSY अकाउंट होल्डर, जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, वह पोस्ट ऑफिस में या बैंक में, जहां उनका अकाउंट हैं, अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कर अकाउंट को हैंडल कर सकती हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना लाभ 

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के कई लाभ हैं जो निम्न हैं।

ब्याज दर (Sukanya Samriddhi Yojana interest rate): हम किसी भी योजना में अपने पैसों का निवेश ब्याज दर के लिए करते हैं इस योजना के अंतर्गत अन्य योजनाओं के तुलना में अधिक ब्याज दर मिलता हैं। इस स्कीम में 2023-2024 के मुताबिक 8% का ब्याज मिल रहा है जो की अन्य PPF सरकारी योजनाओं से काफ़ी बेहतर है।

आर्थिक स्थिति के मुताबिक करें निवेश: किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति चाहे जैसी भी हो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है। इस योजना में आप एक वर्ष में कम से कम 250 रुपए अधिक से अधिक 1.50 लाख तक का निवेश कर सकते हैं।

ब्याज के साथ-साथ मिलता हैं चक्रवृद्धि ब्याज: SSY एक लंबी चलने वाली निवेश प्रकिया है जिसके कारण यह वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ भी प्रदान करती हैं।

मैच्योरिटी से पहले भी निकाल सकते हैं पैसें: SSY 21 साल तक की होती है। लडकी की उम्र 18 साल से अधिक होने पर उसके शादी या पढ़ाई के लिए 50% रकम निकली जा सकती हैं। 

सुकन्या समृद्धि योजना 2024 में आए बदलाव

सुकन्या समृद्धि योजना पहले दो कारणों से बंद किया जा सकता था। यदि लडकी की समय पूर्व किसी कारणवश मृत्यु हो जाती हैं या एन आर आई से शादी हो जाती हैं लेकिन अब इस नियम को बदल दिया गया है, अब SSY को इन कारणों से भी बन्द किया जा सकता हैं जैसे- बच्ची को कोई खरतनाक बिमारी होने पर, बच्ची के माता पिता को कोई खतरनाक बिमारी या मृत्यु हो जाने पर या अकाउंट में निवेश करने में असमर्थ होने पर इत्यादि।

पहले अकाउंट होल्डर को सालाना 250 रुपए की न्युनतम राशि जमा करना होता था नही तो अकाउंट डिफल्टर घोषित हो जाता था। लेकिन अब अगर कोई अकाउंट होल्डर न्युनतम राशि को निवेश नही कर पाता है फिर भी अकाउंट डिफल्टर घोषित नही होंगा। और अकाउंट मैच्योरिटी की तारीख तक लागू ब्याज मिलेगा। लेकिन 15 साल पूरे होने से कुछ दिनो पहले तक कम से कम 250 रु. + 50 रु. (जुर्माना) का निवेश करके अकाउंट को रीओपन करना होगा।

पहले केवल दो बेटियों का ही सुकन्या समृद्धि योजना के तहत लाभ मिलता था, तीसरे का अकाउंट ओपेन करने पर भी इनकम टैक्स के धारा 80c में लाभ नही मिलता था। लेकिन अब किए गए नए बदलाव के अनुसार इनकम टैक्स 80c के तहत तीसरी बेटी को लाभ मिलेगी। 

Note: SSY योजना का लाभ तीसरी बेटी को विशेष मामलो में ही मिलता है।

1.यदि पहले से एक लङकी हो और दूसरा ट्विंस बेबी (जुड़वाँ बच्ची) लड़की हो तो तीनों लड़कियों को SSY का लाभ मिल सकता हैं।

2. या,  फिर पहले से दो ट्विंस गर्ल्स हो और दूसरा बच्चा भी लङकी हो।

यह भी पढ़ें:-

SSY में निवेश करना शुरू कैसे करें?

सुकन्या समृद्धि योजना मुख्य रुप से अपने पोस्ट ऑफिस से खुलवाए जाते हैं। इसके अलावा सरकारी बैंकों जैसे- भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक या इंडियन बैंक से भी इस योजना का अकाउंट ओपेन कर निवेश शुरू कर सकते हैं। 

आवेदन फार्म कैसे भरें 

अपने नजदीकी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस जाएं जहां पर SSY अकाउंट ओपेन किया जा सकता हैं। अपने साथ आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे कि बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र, परिवार की आय प्रमाणपत्र, और आवश्यक फॉर्म्स साथ लेकर जाएं। फ्रॉम भरने के लिए निम्न स्टेप्स फ्लो करें।

  1. बालिका का नाम (अकाउंट होल्डर)
  2. अभिभावक का नाम (ज्वाइंट होल्डर)
  3. निवेश करने की राशी
  4. बालिका की जन्म तिथि
  5. बालिका की जन्म प्रमाणपत्र विवरणी
  6. माता पिता या अभिभावक की पहचान पत्र जैसे की आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी कार्ड इत्यादि।
  7. परमानेंट तथा करेंट पता

SSY एक बचत योजना है जो भारत के केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई है। इसमें 10 वर्षों से कम आयु की बेटियों के लिए माता-पिता निवेश करके उनके भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। यह योजना ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के साथ आती है, जिससे निवेशकों को फायदा होता है। नए बदलावों ने इसे अब तीन बेटियों के लिए भी लाभप्रद बनाया है। यह योजना लडकियों के भविष्य की सुरक्षा में मदद करने का उद्देश्य रखती है ।

आज की सी पोस्ट में हमने आपको Sukanya Samriddhi Yojana के बारे में जानकारी दी हैं। आशा करते हैं की आपको ये जानकारी पसंद आई होगी।  

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *