महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी Sakshi Dhoni कमाई के मामले में पति से नहीं हैं पीछे 

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी Sakshi Dhoni कमाई के मामले में पति से नहीं हैं पीछे 
Share this News to Your Friends

Sakshi Dhoni भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी है। साक्षी एक फाउंडेशन भी चलाती है। जिसका नाम साक्षी रावत फाउंडेशन है। इस फाउंडेशन में अनाथ बच्चों की देखरेख भी की जाती है। 

साक्षी अपने ग्लैमर लुक तो लेकर चर्चा में रहती है। साक्षी चेन्नई में स्थित रांची रेज हॉकी क्लब की को ऑनर भी हैं। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की लव मैरिज हुई थी। शादी पहले से पहले साक्षी एक रेस्टोरेंट में काम करती थी। आज आपको इस पोस्ट में हम “Sakshi Dhoni” के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। 

Sakshi Dhoni

साक्षी धोनी आज के समय का जाना माना चेहरा है। साक्षी धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की धर्म पत्नी हैं। ये महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी होने की वजय से ही फेमस नहीं है। इनकी फेमस होने के कई कारण हैं। चलिए जानते है उनके बारे में। 

Sakshi Dhoni Age

 महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का जन्म 19 नवंबर 1988 को असम में हुआ था। साक्षी की उम्र 35 साल है। साक्षी की हाइट 5 फुट 2 इंच है। इनका वजन 50 किलोग्राम है। आँखों का रंग भूरा है। और बालों का रंग काला है। 

Sakshi Dhoni’s Education 

अब आपको बताते है साक्षी धोनी की शिक्षा के बारे में साक्षी में अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर विद्या मंदिर रांची और वेलहम गर्ल्स स्कूल देहरादून से पूरी की। जिसके बाद इन्होने औरंगाबाद जाकर होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट से होटल मनैजमेंट कोर्स की पढाई की और अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। फिर अपना कोर्स कम्पलीट करने के बाद साक्षी ने एक होटल में नौकरी की।

Sakshi Dhoni’s Mother

साक्षी धोनी की मां का नाम शीला सिंह है। रिपोर्टों के अनुसार,  शीला सिंह मल्टी बिलियन डॉलर कंपनी में सीईओ की भूमिका निभाती हैं। साल 2020 में साक्षी धोनी और उनकी मां शीला सिंह दोनों धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के टॉप पर हैं। 

मां बेटी की जोड़ी ने एमएस धोनी के प्रोडक्शन हाउस में बड़ी सफलता हासिल की है। जिसमे कंपनी की ग्रोथ देखने को मिली है। और नए प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं। सूत्रों के अनुसार धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शीला सिंह और साक्षी धोनी के साथ चार वर्षों में कंपनी का नेटवर्थ 800 करोड़ रुपये पार कर गया है।  

Sakshi Dhoni’s Instagram 

Instagram Account:- 5.7M followers

Sakshi Dhoni’s Profession 

महेंद्र सिंह की पत्नी साक्षी धोनी उनके जीवन में आने से पहले साक्षी एक शांत जीवन जी रही थीं। शादी से पहले साक्षी कोलकाता के ताज बंगाल होटल में होटल मैनेजमेंट इंटर्न के रूप में काम करती थी। शादी के बाद साक्षी धोनी “रावत फाउन्डेशन” की संचालक है। जो की अनाथ लोगों की सेवा करता है। इस फाउंडेशन में अनाथ बच्चों की देखरेख भी की जाती है। और साक्षी चेन्नई में स्थित रांची रेज हॉकी क्लब की को ऑनर भी हैं। और अपनी माँ के साथ मिलकर धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलती है।  

Sakshi Dhoni’s Marriage

महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी धोनी से 4 जुलाई 2010 में देहरादून में शादी की थी। इन दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। साक्षी एक होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। वहाँ साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात उनके मैनेजर युद्धजीत दत्ता के जरिए हुई थी। फिर धोनी ने अपने मैनेजर से उनका नंबर मांगा था। एम एस धोनी ने साक्षी को मैसेज किया तो उन्होंने उसे प्रैंक समझकर इग्नोर कर दिया था। 

क्योंकि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ था कि खुद धोनी ने उन्हें मैसेज किया है। उसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई थी। उन्होंने दो ढाई साल तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों ने अपने रिश्ते को बिल्कुल सीक्रेट रखा था। उसके बाद घरवालों की रजामंदी से दोनों ने शादी कर ली थी। 

यह भी पढ़ें:- Hrithik Roshan Gf का रैंप वॉक वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- नशा किया है क्या?

Sakshi Dhoni’s Daughter 

एमएस धोनी और साक्षी धोनी की बेटी का नाम जीवा हैं। जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 में हुआ था। जीवा के  जन्म के समय एमएस धोनी 2015 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ थे। जीवा 6 फरवरी को 9 साल की हो जाएगी।  

Sakshi Dhoni’s Pictures

Sakshi Dhoni’s Controversy 

साक्षी धोनी को विवाद का सामना भी करना पड़ा था। साक्षी का नाम IPL मैच फिक्सिंग से जुड़े विवादों में काफी सुर्ख़ियों में रही है। उनकी आईपीएल मैच फिक्सिंग कार्ड सामने आने के बाद एक आईपीएल मैच में बिंदु डरा सिंह के साथ साक्षी की फोटोज सामने आने लगी। मैच फिक्सिंग में शामिल होने के लिए विंदु की जांच की गयी थी जिसके बाद जांच में साक्षी के खिलाफ कुछ नहीं मिला और उसके बाद मैच फिक्सिंग के विवादों में उनका नाम हटा दिया गया। 

Sakshi Dhoni’s Birthday

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का जन्म 19 नवंबर 1988 में हुआ था। साक्षी धोनी अपना जन्मदिन हर साल 19 नवंबर को मनाती है। जो 2 महीने पहले था। उनके बर्थडे की एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे साक्षी धोनी अपना जन्मदिन अपने पति और बेटी जीवा के साथ मना रही हैं। और पार्टी और केक काटने के कई दृश्य इंटरनेट पर छा गए हैं।  

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Sakshi Dhoni” के बारे में जानकारी दी है। आशा है की आपको पसंद आई होगी। 

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *