Rohan Bopanna ने ऑस्ट्रेल‍ियन ओपन 2024 में की जीत हासिल, पार्टनर साथ मिलकर जीते 3 करोड़ 98 लाख रुपये। 

Rohan Bopanna ने ऑस्ट्रेल‍ियन ओपन 2024 में की जीत हासिल, पार्टनर साथ मिलकर जीते 3 करोड़ 98 लाख रुपये। 
Share this News to Your Friends

 रोहन बोपन्ना, भारत के स्टार खिलाड़ी ने की ऑस्ट्रेलिया ओपन में जीत हासिल। रोहन बोपन्ना ने अपने साथी मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर 27 जनवरी 2024 को मेंस डबल्स खिताब जीता।  आपको बता दे की ये इनका  अपना पहला मेंस डबल्स ग्रैंड स्लैम था जो इन्होने जीता। 

सूत्रों के अनुसार, इस इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने फाइनल मुकाबला रॉड लेवर एरेना में खेला था जहां उन्होंने इटली की सिमोन बोलेली के साथ एंड्रिया वावसोरी को लगभग  7-6, 7-5 से हराया। आज की इस पोस्ट में हम आपको Rohan Bopanna के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इसके साथ ही हम आपको इनकी पत्नी, बच्चे, इनकम और इससे जुडी लगभग सारी जानकारी देने वाले हैं।  

Who is Rohan Bopanna?

आपको बता दे  की रोहन बोपन्ना भारत के जाने माने टेनिस खिलाड़ी हैं। इनका जन्म 4 मार्च 1980 को हुआ था। साल 2002 से रोहन बोपन्ना भारत की फेमस डेविस कप टीम के एक सदस्य भी रहे हैं। इन्होने अपनी म्हणत इ दम पर ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीता था। इसके साथ ही ये 5 ATP मास्टर्स 1000 ख़िताब भी जीत चुके हैं। दाएं हाथ के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने 2012 और 2016 के ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था।  

Rohan Bopanna Education

कुछ सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपनी शिक्षा बेंगलुरु से जैन विश्वविद्यालय के फेमस श्री भगवान महावीर जैन कॉलेज से की हैं।  

Rohan Bopanna Age

रोहन बोपन्ना का जन्म  4 मार्च 1980 में हुआ था। जिसके अनुसार, इनकी उम्र 43 साल हैं। परन्तु इन्होने अपने आप को काफी फिट रखा हुआ हैं।  

Rohan Bopanna Height

रोहन  की हाइट लगभग 1.90 मी॰ यानी 6 फीट 3 इंच हैं। 

Rohan Bopanna Family

रोहन के माता पिता के बारे में अधिक जानकारी पास नहीं हैं परन्तु मीडिया सेमिली जानकारी के अनुसार, इनके पिता एक कॉफी प्लांटर हैं जबकि इनकी माँ एक गृहिणी हैं। इनकी पत्नी सुप्रिया अन्नैया हैं जो  एक Psychologist हैं। रोहन बोपन्ना की एक बेटी भी हैं।  

Rohan Bopanna Wife Supriya

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इनकी पत्नी का नाम सुप्रिया अन्नाया हैं। जिसके साथ इन्होने साल  2012 में शादी की थी। आपको बता दे की इनकी पत्नी सुप्रिया अन्नाया एक मनोवैज्ञानिक हैं। ये दोनों पति पत्नी बेंगलुरु में साथ में रहते हैं। इनकी पत्नी रोहन बोपन्ना को खेलते हुए देखने आती रही हैं। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इनकी एक बेटी भी हैं।  

Rohan Bopanna Child

Rohan Bopanna Davis Cup

अगर बात करे रोहन बोपन्ना की डेविस कप में करियर की तो ये अब तक कुल 23 मुकाबले डेविस कप में खेल चुके हैं। बोपन्ना ने अब तक 23 मैचों में जीत हासिल कर अपना करियर ऊँचा उठाया हैं। इस 23 मैचों में ये 13 डबल्स मैच भी खेल चुके हैं। आपको बता दे की बोपन्ना और मोरक्को का एक मुकाबला काफी फेमस हैं जिसमे बोपन्ना ने मोरक्को को युकी भांबरी के साथ मिलकर लगभग 6-2 और 6-1 से जोरदार मात दी थी और जीत हासिल की थी। 

Rohan Bopanna Net Worth

अपने करियर के दम पर रोहन बोपन्ना अच्छा पैसा कमाया हैं। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इनकी कुल नेट वर्थ  5 मिलियन डॉलर यानी 41.56 करोड़ के करीब हैं। इन्होने सबसे ज्यादा पैसा ऑफ इंकम टेनिस प्राइज मनी और एंडोर्समेंट डील्स से कमाया है। रोहन बोपन्ना एसिक्स के स्पोंसर भी हैं। इसके साथ ही ये  गुडडॉट के एम्बेसड भी हैं। ये एक फूड और प्लांट बेस्ड मीट कम्पनी हैं।  

Sania Mirza and Rohan Bopanna

रोहन की जीत पर सानिया ने अपनी ख़ुशी जाहिर की हैं। दरसल सानिया और रोहन दोनों ने साथ में काफी लंबे अरसे तक टेनिस खेला है। इतना ही नहीं दोनों ने कई मिक्स्ड डबल्स खिताब जीतकर अपने नाम किए हैं।  सानिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया पर रोहन की जीत पर अपनी खुसी जाहिर की हैं। इसके साथ ही सानिया ने अपनी  इंस्टाग्राम स्टोरी में रोहन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। 

Rohan Bopanna Ranking

43 वर्ष की उम्र में रोहन बोपन्ना ने अपनी मेहनत के दम पर अपने करियर में विश्व में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की। ये सबसे उम्रदराज पुरुष टेनिस खिलाड़ी है जो टेनिस के इतिहास में विश्व नंबर 1 रैंकिंग पर हैं। 

Rohan Bopanna Partner

ऑस्ट्रेल‍ियन ओपन 2024 की इस जीत में भारतीय टेन‍िस ख‍िलाड़ी रोहन बोपन्ना के पार्टनर  ऑस्ट्रेलियाई मैथ्यू एब्डेन थे जिनके साथ मिलकर इन्होने पुरुष डबल्स का ये शानदार खिताब जीत लिया है। 

यह भी पढ़ें:- Virat Kohli Hairstyle: अपने यूनिक हेयर स्टाइल से चर्चा में रहते हैं विराट कोहली, दुनिया के 100 अमीर क्रिकेटरो में आता हैं इनका नाम। 

Rohan Bopanna Career Earnings

एटीपी के अनुसार, बोपन्ना ने 6.2 मिलियन डॉलर से भी अधिकतर पुरस्कार राशि अब तक जीती है। हाल ही में इनको और इनके पार्टनर को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के पुरुष युगल फाइनल कुल 730,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की पुरुष्कार राशि मिली। भारतीय रुपए के अनुसार, ये कुल तीन करोड़ 98 लाख रुपये है।

Rohan Bopanna Restaurant

Rohan Bopanna Retirement

अपनी जीत के बाद बोपन्ना ने कहा की मैंने दो साल पहले एक वीडियो शेयर किया था जिसमे कहा था की मैं सन्यास लेने वाला हूँ। दरसल उस वक़्त मुझे लगता था की मेरे करियर का अंत हो रहा हैं क्योकि मैं पांच महीने तक एक भी मैच नहीं नहीं जीत पाया था।  परन्तु मेरे आगे बढ़ने की भूख और दृढ़ संकल्प ने हार नहीं मानी और आज मैंने ये जीत हासिल की हैं।  

आज की इस पोस्ट में हमने आपको Rohan Bopanna के बारे में लगभग सारी जानकारी दे दी हैं आशा करते की पको ये जानकारी पसंद आई होगी। 

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *