Ram Mandir में रामलला की मूर्ति बनाई गई तीन अरब साल पुरानी चट्टान से, 11 करोड़ रुपए का मुकुट और  5 किलो सोने के आभूषण से की मूर्ति की सजावट 

Ram Mandir में रामलला की मूर्ति बनाई गई तीन अरब साल पुरानी चट्टान से, 11 करोड़ रुपए का मुकुट और  5 किलो सोने के आभूषण से की मूर्ति की सजावट 
Share this News to Your Friends

Ram Mandir: दो दिन पहले यानी 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरा हुआ था। महीनो से ही इस दिन की तैयारी पूरी जोर शोर से चल रही थी। पूरे भारत में इस दिन का इंतज़ार था।  क्योकि 22 जनवरी को भगवान् राम को उनका घर यानी अयोध्या नगरी मिलने वाली थी। 

अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से राम मंदिर के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में भक्त आ रहे हैं। भीड़ इतनी बढ़ गयी है की उसे काबू करना मुश्किल हो रहा हैं। अगर बात करे भगवान राम लल्ला की मूर्ति की तो वो देखने में इतनी सुंदर हैं की जब आप उसे देखंगे तो आपका मन अयोध्या जाने का जरूर करेगा। 

आज की इस पोस्ट में हम आपको Ram Mandir Ayodhya के बारे में जानकारी देने वाले हैं इसके साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे की कौन से सेलिब्रिटी इस राम मंदिर में आए थे और किन्होंने इस राम मंदिर में आने का न्योता ठुकराया हैं। चलिए विस्तार से जानते है Ram Mandir Ayodhya के बारे में। 

Ram Mandir में हैं 392 खंभे और 44 दरवाजे

 इस मंदिर की इसकी लंबाई पूर्व से पश्चिम 380 फीट हैं, चौड़ाई 250 फीट है और ऊंचाई 161 फीट है। ये मंदिर तीन मंजिल का है।  जिसकी हर एक मंजिल लगभग 20 फीट ऊंची बताई गई हैं। मंदिर में कुल 392 खंभे और लगभग 44 दरवाजे हैं। सूत्रों के अनुसार, इसमें पांच मंडप या हॉल हैं। 

Ram Mandir
Ram Mandir
Ram Mandir

इमके नाम भी रखे गए हैं :- रंग मंडप, सभा मंडप, नृत्य मंडप, प्रार्थना और कीर्तन मंडप। इस मंदिर में प्रवेश पूर्व से किया जाएगा है। इसमें भक्तों के लिए सिंह द्वार हैं जिससे होकर भक्तो को 32 सीढ़ियां चढ़नी होंगी। इस मंदिर दिव्यांगों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए रैंप के साथ साथ लिफ्ट की भी व्यवस्था भी की गई है।  मंदिर में कही भी लोहे का इस्तेमाल नहीं किया हैं। 

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की मूर्ति 

अगर बात करे भगवान राम की मूर्ति की तो ये मूर्ति बहुत ही अलग हैं। जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता हैं। आपको बता दे की भगवान राम की जो नई मूर्ति अयोध्या राम मंदिर में रखी गई हैं उस मूर्ति को बालक राम के नाम से ही जाना जाएगा। नयी मूर्ति के बिकुल सामने ही रामलला की पुरानी मूर्ति को रखा गया है।  

Ram Mandir

यह मूर्ति पहले एक अस्थायी मंदिर में रखी गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस राम लला की मूर्ति के लिए आभूषण ग्रंथो के शोध और अध्ययन के बाद तैयार किए गए हैं। ये ग्रंथ हैं:- वाल्मिकी रामायण, अध्यात्म रामायण, रामचरितमानस और अलवंदर स्तोत्रम। 

रामलला की मूर्ति का श्रृंगार 

Ram Mandir

भगवान की इस मूर्ति की बनारसी कपड़े के साथ सजावट की गई हैं। मूर्ति को पीली धोती पहनाई गई हैं इसके साथ ही एक लाल ‘पताका’ या ‘अंगवस्त्रम’ भी पहनाया गया हैं। इनके ‘अंगवस्त्रम’ को भी बहुत सुंदर सजाया गया हैं इसमें शुद्ध सोने की ‘जरी’ के साथ सोने के धागों से सजावट की हैं। इसके साथ ही इसमें पद्म, चक्र, शुभ वैष्णव प्रतीक-शंख, और मयूर आदि की भी सजावट की गई हैं।  

रामलला के आभूषण 

Ram Mandir

मदिया से मिली जानकारी के अनुसार, भगवान् की ये मूर्ति कुल 200 किलो की हैं। और इस मूर्ति (Ram Mandir) को कुल 5 किलो सोने के आभूषण पहनाए गए हैं। इस मूर्ति को एक रत्न जड़ित करधनी कमर में पहनाई गई हैं जिसमे  छोटी-छोटी पांच घंटियां भी लगी हुई हैं।

 मूर्ति के बाए हाथ में सोने का धनुष दिया हुआ हैं और दे हाथ में एक सोने का बाण है। वही सिर पर सोने के मुकुट हैं। जिसकी शोभा देखते ही बनती हैं।  इस मूर्ति को हीरे जड़ित कंगन, राजसी हार, मणिकाय मोती की कंठी, हीरे माणिक्य का टीका, रतन जड़ित मुकुट, पैरो में चाँदी की पायल, आदि आभूषण पहनाए गए हैं।   

रामलला की मूर्ति को तीन अरब साल पुरानी चट्टान से बनाया गया 

आपको बता दे की भगवान रामलला की इस मूर्ति को तीन अरब साल पुरानी चट्टान से बनाया गया हैं इस मूर्ति को मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तराश किया हैं। इस मूर्ति की लम्बाई 51 इंच है। कहा जा रहा हैं की मैसूर के एचडी कोटे तालुका में नीले रंग की कृष्णा शिला की खुदाई जयापुरा होबली में गुज्जेगौदानपुरा से की गई थी। आपको बता दे की ये चट्टान एक महीन से मध्यम दाने वाली हैं। 

Ram Mandir

इस आसमानी-नीली मेटामॉर्फिक चट्टान को चिकनी सतह की बनावट की वजय से सोपस्टोन भी कहा जाता है।

ये चट्टान कृष्ण शिला, रामदास की कृषि भूमि से मिली जब उसको समतल कर रहे थे। उसके बाद इस पत्थर की गुणवत्ता का अलंकन किया गया। फिर  स्थानीय ठेकेदार ने इस बारे में अयोध्या में मंदिर के ट्रस्टियों से जाकर बात की।

रामलला का मुकुट 

आपको बता दे की भगवान रामलला का मुकुट 11 करोड़ रुपए हैं। इस मुकुट को सूरत की ग्रीन लैब डायमंड कंपनी के मालिक मुकेश पटेल ने भेट दिया था। अगर बात करे इसके वजन की तो  इस मुकुट का वजन लगभग 6 किलोग्राम है। इस मुकुट में साढ़े 4 किलोग्राम सोने का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही इसमें बहुत से हीरे, मोती, माणिक, और नीलम जड़े हुए हैं।

कौन था  Ram Mandir की पूजा का यजमान 

आपको बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में होने वाले भगवान् श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह जो 22 जनवरी को हुआ था में मुख्य यजमान थे। इसके अलावा और भी बहुत से लोग इसमें यजमान थे। सरयू नदी के तट पर कलश पूजन किया गया था। अनिल मिश्रा, उनकी पत्नी के साथ अन्य लोगो ने इस कलश पूजन को किया। अनिल मिश्रा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट हैं।  

Ram Mandir

आपको बता दे की अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे के बीच चला था।  यह मुहूर्त करीब 84 सेकंड का था। इस पूजा का अनुष्ठान 121 पुजारियों की टीम ने किया जिनके बारे में खुद काशी के विद्वान लक्ष्मीकांत दीक्षित ने बताया जो इस पूजा के मुख्य पुजारी थे। इसके साथ ही लक्ष्मीकांत दीक्षित 5 लोगो के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय में गर्भगृह में थे। 

रामलला की पूजा के लिए बनाई गई 108 फ़ीट लंबी अगरबत्ती 

आपको बता दे की 22 जनवरी को राममंदिर में जो प्राण प्रतिष्ठा कार्यकर्म था उसमे रामलला की पूजा के लिए एक स्पेशल अगरबती त्यार की गई थी। ये अगरबत्ती गुजरात के वडोदरा में बनाई गई थी। हैरानी की बात तो ये हैं की इस अगरबत्ती को बनाने में कुल छह महीने का समय लगा था। इसकी लंबाई 108 फीट है और अगर बात करे इसके वजन की तो इस अगरबत्ती का वजन लगभग 3500 किलो बताया गया हैं। इसका कुल खर्चा करीब 5 लाख रुपये बताया गया हैं। 

Ram Mandir Ayodhya Opening Date

जैसे की आप सब जानते ही हैं की 22 जनवरी को भगवान् श्री राम के मंदिर का उद्घाटन हुआ था। जिसके बाद से यूपी सूचना विभाग ने बताया की 23 जनवरी को लगभग ढाई से तीन लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु राम लल्ला के दर्शन कर चुके हैं। और उससे ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए अभी भी बचे हुए हैं।  

Ram Mandir Ayodhya Photos

Ram Mandir
Ram Mandir

Shri Ram Mandir Ayodhya

Ram Mandir
Ram Mandir

Ram Mandir Ayodhya Location

Ram Mandir Location

Ram Mandir Ayodhya Timing

हाल ही में राम मंदिर अयोद्या की टाइमिंग भी सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, हर रोज सुबह 07 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक खुला रहेगा। राम रामलला को हर रोज सुबह 4 बजे उठाया जाएगा वो भी मंत्रों के साथ।   भगवान राम की मंगला आरती का समय सुबह 4:30 बजे से लेकर 5 बजे तक होगी। उसके बाद भगवान की शृंगार आरती की जाएगी जो सुबह 6:30 बजे होगी। वही भोग आरती दोपहर 12:00 बजे के करीब होगी। 

Ram Mandir

संध्या आरती का समय शाम 7:30 बजे का रखा गया हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की राम मंदिर में हर रोज 5 बजे आरती की जाएगी। उसके बाद दोपहर में 1 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक राम मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे। इस समय के बीच मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। कहा जा रहा हैं कि रामलला की अष्टयाम सेवा के मध्य जो आरती होगी उसकी हर आरती के पहले भगवान को भोग लगेगा। 

Ram Mandir Ayodhya Budget

अगर बात करे बजट की तो आपको बता दे की Ram Mandir को बनने के लिए अब तक 1100 करोड़ रुपए की लागत लग चुकी है। और अभी भी इसका काम रहता हैं। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इस मंदिर को बनाने में 1400 करोड़ रुपये का खर्च हो सकता हैं। स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज जो की श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं ने एनडीटीवी को बताया कि मंदिर में अब तक के खर्चे के बाद भी हमारे पास लगभग 3000 करोड़ रुपए अभी शेष बचे हैं।

Ram Mandir Donation

राम मंदिर में कुल 3200 करोड़ रुपए का दान दिया गया हैं। जिसमे सबसे पहले नबर पर मोरारी बापू आते हैं। ये गुजरात के आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ राम कथा वाचक हैं। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इन्होने कुल 18.6 करोड़ रुपये का दान दिया हैं।

Ram Mandir

जिसमे भारत के भीतर से लगभग 11.30 करोड़ रुपये एकत्रित हुए इसी के साथ ही ,यूके और यूरोप से 3.21 करोड़ रुपये इसके साथ ही अमेरिका, कनाडा के साथ अन्य देशों ने भी 4.10 करोड़ रुपये के योगदान दिया हैं।   

Ram Mandir Guest List: ये बड़ी बड़ी हस्तियां पहुंची राम लला के दर्शन करने

अब बात करते हैं की इस Ram Mandir में कौन कौन गेस्ट थे। आपको बता दे की राम मंदिर के इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बहुत से सेलिब्रिटी आए थे। जिनमे खिलाडी, अभिनेता, अभिनेत्री, नेता और बहुत से फेमस लोग थे। इनके साथ ही बहुत से बिजनेसमैन भी इस समारोह में बुलाये गए थे। इस समारोह में मुकेश अम्बानी भी शामिल हुए थे जिन्होंने ₹2.51 करोड़ राम मंदिर में दान दिए हैं। इनके अलावा  कुमार मंगलम बिड़ला जो आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन हैं और उनकी बेटी भी इसमें शामिल हुई थी। 

Ram Mandir

इस समारोह में रामायण में किरदार निभाने वाले राम, लक्ष्मण और सीता को भी आमंत्रित किया गया था। ये तीनो इस समारोह में भावुक हो गए।

https://www.youtube.com/watch?v=VCQJf7tTwJQ

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी इस समारोह में शामिल हुए थे और उन्होंने इसमें दान भी दिया हैं। जिसकी जानकरी हमारे पास नहीं हैं। आपको बात दे की अमिताभ ने 15 करोड़ का एक प्लाट भी राम मंदिर के पास लिया हैं। इसके अलावा राम मंदिर में कटरीना कैफ और विक्की कौशल, आलिया और रणबीर, शिल्पा शेट्टी, सहित बहुत से बॉलीवुड सेलिब्रिटी इसमें शामिल थे।  

अगर बात करे खिलाड़िया की तो इस समारोह में  क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, साइना नेहवाल, मिताली राज, पीटी उषा, क्रिकेट टीम के कप्तान अनिल कुंबले और भी बहुत से खिलाडी इसमें शामिल हुए थे। कहा जा रहा हैं की इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यकर्म में कुल मिलाकर आठ हजार नाम आमंत्रित अतिथियों की सूची में थे। अगर बात करे ख़ास नामो की तो उनमे 506 गेस्ट शामिल थे। जिनमे नेता, बड़े फिल्मी सितारें, न्यायाधीश, अग्रणी उद्योगपति, और देश के बड़े से बड़े संत इस खास लिस्ट में शामिल थे। 

अभिनेत्री कंगना रनौत भी इस समारोह में शामिल थी जिसकी एक वीडियो भी काफी वायरल हुई है। इसके अलावा इस Ram Mandir समारोह में आदिनाथ मंगेशकर, अनु मलिक,  सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल, रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लाइश्राम, सैफाली शाह और पति विपुल शाह, हेमा मालिनी, पवन कल्याण, रजनीकांत, मधुर भंडारकर, सुभाष घई आदि कलाकार शामिल थे। शंकर महादेवन ने तो भजन भी गया था श्री राम का जिसे सुनकर सब मंत्रमुग्ध हो गए।  

ये हैं वो नेता जिन्होंने न्योते को नकारा

जहां देश के सभी लोग इस दिन Ram Mandir अयोध्या में जाना चाहते थे वही कुछ ऐसे नेता भी हैं जिन्होंने आम मंदिर के न्योते को ठुकरा दिया। दरसल कांग्रेस ने इस समारोह में शामिल न होने की घोषणा की हैं।  अपने एक ब्यान में  नेता जयराम रमेश ने कहा ये सब कार्यक्रम  भाजपा और उसकी संघ का हैं।  वही अखिलेश यादव ने भी इस कार्यकर्म में भाग नहीं लिया। इनको न्योता आलोक कुमार ने भेजा था जो विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं।  

यह भी पढ़ें:- Aarya Ambekar: अयोध्या में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आर्या अम्बेकर की आवाज ने फैलाया जादू, नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट  

इसके अलावा शिवसेना के नेता, महासचिव सीताराम येचुरी,  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यसभा संसद कपिल सिब्बल आदि  नेता इस समारोह में शामिल होने से मना कर दिया।  

आज की इस पोस्ट में हमने आपको Ram Mandir Ayodhya के बारे में जानकारी दी हैं। आशा करते हैं की आपको पसंद आई होगी।  

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *