Pradhanmantri Suryoday Yojana: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद, प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के बारे में नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट

Pradhanmantri Suryoday Yojana: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद, प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के बारे में नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट
Share this News to Your Friends

Pradhanmantri Suryoday Yojana: पीएम मोदी ने एक नई योजना का ऐलान किया है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना है। 22 जनवरी को नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस योजना के बारे में सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पोस्ट के द्वारा जानकारी दी है। इस योजना के द्वारा गरीब परिवारों के लोगों को बिजली बिल से छुटकारा मिलेगा। 

इस योजना के अनुसार 1 करोड़ से ज्‍यादा घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाये जायेंगे जिसकी मदद से लोगों को ऊर्जा का एक स्वच्छ साधन मिलेगा। और गरीब या मध्य वर्ग के लोगों के बिजली के बिल कम हो जायेंगे। आज इस पोस्ट में आपको हम “Pradhanmantri Suryoday Yojana” के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। 

क्या हैं Pradhanmantri Suryoday Yojana?

नरेंद्र मोदी ने नई प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा की है। जो एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इस योजना  अनुसार 1 करोड़ से भी ज्‍यादा लोगो के घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाये जायेंगे। जिसकी मदद से गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगो को बिजली बिल को कम करने में मदद करेगी। और लोगों को ऊर्जा का एक स्वच्छ साधन भी मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य ऊर्जा क्षेत्र में आत्‍मनिर्भरता लाना है। 

इस योजना का उद्देश्य गरीब लोगो की छतों पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करना है। इसके साथ ही 40 गीगावॉट रूफटॉप सोलर क्षमता तक पहुंचने का एक नया प्रयास है।  

जाने Pradhanmantri Suryoday Yojana पर क्या बोले मोदी?

प्रधानमंत्री ने अपनी योजना की घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की थी। 22 जनवरी को नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस योजना के बारे में पोस्ट करते हुए लिखा की सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से संसार के सभी भक्तगण हमेशा ऊर्जा प्राप्त करते रहेंगे। आज अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम होगा। 

इस पोस्ट में PM मोदी ने आगे लिखा, की अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है। हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ ‘Pradhanmantri Suryoday Yojana’ को लागू करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगो का बिजली बिल तो कम होगा। साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

Pradhanmantri Suryoday Yojana से मिलेगा किसको लाभ  

जानिए प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा। 

  • जो भारत में स्थायी रूप से रहते हो। इस योजना के तहत आवेदक किसी भी सरकारी सेवा से ना जुड़ा हो। 
  • ना सरकारी नौकरी करता हो। 
  • आपको बता की आवेदकों की सालाना आय 1लाख या 1.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट सही सही जमा कराने होंगे अपलोड भी करने होंगे। 

Pradhanmantri Suryoday Yojana के लिए जरूरी Documents 

Pradhanmantri Suryoday Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदकों को जिन जरूरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता हो सकती है। उसकी जानकारी हम आपको देने वाले है। 

Pradhan Mantri Suryodaya Yojana
  1. आवेदक के पास उसका आधार कार्ड होना चाहिए। 
  2. आपके पास अधिवास प्रमाण पत्र और बिजली का बिल होना चाहिए। 
  3. आवेदक का आय प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर भी होना चाहिए। 
  4. आपके पास बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और राशन पत्रिका होना चाहिए। 
  5. अधिक जानकारी के लिए प्रधानमंत्री योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते है। 

Pradhanmantri Suryoday Yojana के लिए कैसे करे अप्लाई 

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना को अप्लाई करने के लिए पहले आपको Pradhanmantri Suryoday Yojana के अधिकारिक साइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर अप्लाई करके उसको सेलेक्ट करना होगा। फिर आप अपना राज्य और जिला सेलेक्ट करें। और अपनी बाकि की जानकारी ऐड करे। इसके बाद आप बिजली का बिल नंबर भरें। बिजली खर्च की डिटेल भरे। 

बेसिक इनफार्मेशन भरने के बाद सोलर पैनल जानकरी डालें। इसके बाद अपने छत का मापा हुआ एरिया भरें। आपको अपनी छत के साइज के अनुसार ही सोलर पैनल को सेलेक्ट करके अप्लाई करना है। इस तरह आप इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते है। आवेदन पूरा होने के बाद सरकार इस योजना के अनुसार सोलर पैनल लगाने का अमाउंट आपके बैंक अकाउंट मे डाल देगी।   

सोलर कार्यक्रम सरकार के प्रमुख एजेंडे में शामिल 

सरकार द्वारा पहले भी इस तरह की कई योजना लागु की जा चुकी है। मोदी सरकार के प्रमुख एजेंडे में रूफटॉप  सोलर प्रोग्राम को बढ़ावा देना शामिल है। पहले सरकार ने साल 2014 में रूफटॉप सोलर प्रोग्राम लॉन्च किया था। जिसका उद्देश्य साल 2022 तक 40,000 मेगावाट या 40 गीगावाट की सोलर क्षमता हासिल करने का था। 

Present Solar Capacity of India

आपको बता दे की भारत में वर्तमान सोलर ऊर्जा की क्षमता दिसंबर 2023 तक नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार सौर ऊर्जा स्थापित क्षमता लगभग 73.31 गीगावॉट तक पहुंच गई है। और  दिसंबर 2023 तक रूफटॉप सोलर क्षमता लगभग 11.08 गीगावॉट एक पहुंच गयी है। 

यह भी पढ़ें:- Ladli Behna Yojana Portal: महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए लाड़ली बहना योजना लागू,  हर महीने 1000 रुपए आ सकते हैं खाते में। 

विश्व ऊर्जा आउटलुक की माने तो अगले 30 वर्षों तक भारत में सबसे बड़ी ऊर्जा मांग में दुनिया के किसी भी देश या क्षेत्र की तुलना में सबसे अधिक वृद्धि होने की उम्मीद है।  इस तरह की योजना भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर सकती है।    

आज आपको इस पोस्ट में हमने “Pradhanmantri Suryoday Yojana” के बारे में पूरी जानकारी दे दी है। आशा करते है की आपको दी गयी पूरी जानकारी पसंद आयी होगी। 

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *