Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 के तहत 2 करोड़ लोगों का होगा अपना घर

Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 के तहत 2 करोड़ लोगों का होगा अपना घर
Share this News to Your Friends

Pradhan Mantri Awas Yojana 2024: प्रधानमंत्री द्वारा एक योजना का निर्माण किया गया था। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है। जिसका उद्देश्य देश के सभी नागरिकों को अपना घर प्रदान करना है। इस योजना के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न वर्ग और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को घर बनाने या खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है। आपको बता दे की प्रधानमंत्री आवास योजना जून 2015 में शुरू की गई थी और इस योजना के द्वारा गरीब परिवारों के लोगो को 3 करोड़ घर दिए गए हैं। 

सरकार ने इस योजना की समय सीमा दिसंबर 2024 और अगले पांच साल तक बढ़ायी है। अगले पांच वर्षों में इसमें 2 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे। पहले इस योजना का लाभ उन लोगो को था जिनकी सालाना आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए थी। लेकिन अब इस योजना में कुछ बदलाव किये गए है। अब जिन लोगो की सालाना आय 6 लाख रुपये है। वो इस योजना के अनुसार, सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। और अपना घर खरीद या बना सकते है। चलिए विस्तार से बताते है आपको “Pradhan Mantri Awas Yojana 2024” के बारे में। 

जाने कब हुई थी Pradhan Mantri Awas Yojana शुरुआत

प्रधानमंत्री आवास योजना जून 2015 में शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को कम कीमत पर घर उपलब्ध करना था। ताकि कोई बेघर न रह सके। इस योजना के द्वारा गरीब परिवारों के लोगो को 3 करोड़ घर दिए गए थे। फिर इस योजना से 2022 तक 20 मिलियन घरों  निर्माण किया गया था। इस योजना की सीमा आगे 2024 तक बढ़ा दी थी। 

Pradhan Mantri Awas Yojana

  

Pradhan Mantri Awas Yojana 2024

प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार द्वारा उन लोगो के लिए शुरू की है जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है। सरकार द्वारा उनको पक्के घर बनाने या खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है। 2024 में सरकार ने इसमें नए नियम लागू किये है। पहले इस योजना का लाभ उन लोगो को था। जिनकी सालाना आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए थी। अब 2024 में इसमें नए नियम कर दिए है। जिसकी जानकारी नीचे टेबल में है 

लाभार्थीपरिवार की वार्षिक आय (रुपये)
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गअधिकतम 3 लाख
निम्न आय वर्ग3-6 लाख
मध्यम आय वर्ग-16-12 लाख
मध्यम आय वर्ग-212-18 लाख
Pradhan Mantri Awas Yojana

Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 के क्या लाभ हैं?

Pradhan Mantri Awas Yojana
  • प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। जिससे गरीब और असहाय वर्गों के लोगों को उनके खुद के घर में बसने का मौका मिलेगा।
  • इस योजना से महिलाओं को आवास के लिए विशेष प्राथमिकता दी जाती है। इससे महिलाएं खुद के घर के मालिक बनकर समाज में सर उठाकर जी सकती है। 
  • आवास योजना के अंतर्गत गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सस्ते घर प्राप्त करने का मौका मिलता है।
  • इस योजना के अंतर्गत नए घरो के बनने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जिससे लोग बेहतर और सुरक्षित आवासों का आनंद उठा सकते हैं।
  • योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे के लोगों को घर मिलने की सुविधा मिलती है। यह उनके लिए महत्वपूर्ण होता है जो अब तक खुद के घर में नहीं रह पा रहे थे या जिनके पास अपना घर नहीं था।
  • इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में आवास के विकल्प प्रदान करता है। जिससे ग्रामीण समुदायों को सामाजिक सुरक्षा मिलती है।
  •  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में घरो के निर्माण के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। जिससे आपदा के समय लोगों को सुरक्षा मिल सके। 

यह भी पढ़ें:- PM Ujjwala Yojana Free Gas: गरीबों के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन योजना

How To Apply for Pradhan Mantri Awas Yojana 2024

प्रधानमंत्री आवास योजना में आप दोनों तरीको से आवेदन कर सकते है। आप ऑफलाइन और ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते है।  

  1. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर जाएं। फिर आप सिटीजन असेसमेंट पर क्लिक करे। 
  2. इसके बाद आवेदक अपना आधार कार्ड का नंबर दर्ज करें। 
  3. फिर वहां पर आवेदन पेज खुल जायेगा। 
  4. इसके बाद आप अपना बायोडाटा, बैंक खाता नंबर, अपनी आय और अपनी सारी आवश्यक जानकारी उसमें  दर्ज करें।  और एक बार अच्छे से सारी जानकारी दोबारा चेक करे। 
  5. इसके बाद जब आप सेव के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको एक एप्लीकेशन संख्या प्राप्त होगी 
  6. फिर इसके बाद आवेदन पेज को डाउनलोड करना होगा।  
  7. इसके बाद आवेदक अपने पास के csc कार्यालय या बैंक में लोन के लिए फार्म जमा करा सकता है। और अपने जरूरी दस्तावेज को भी जमा करना होगा।  

Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 Document

अब आपको बताते है इस योजना का लाभ पाने के लिए आपके पास क्या क्या जरूरी डाक्यूमेंट्स होने चाइये जिसे आप अपना आवेदन फार्म भर सके। आपके पास आय प्रमाण पत्र होना चाहिए। पैन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक का खाता नंबर, अपना एड्रेस।  

Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 के लिए जरूरी पात्रता 

इस Pradhan Mantri Awas Yojana का लाभ लेने के लिए आपके पास जो पात्रता होनी चाहिए। उसके बारे में आपको जानकारी देते है।  

वह भारत का मूल निवासी  होना चाहिए। घर का कोई सदस्य सरकारी नौकरी मे नहीं होना चाहिए। आवेदनकर्ता के पास पहले से बना कोई पक्का घर या प्लॉट नहीं होना चाहिए। आवेदक या उसके परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।

Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 Goals

  • प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य सबके लिए पक्का घर जो गरीबी रेखा से नीचे के परिवार है। उनको आवास की सुविधा प्रदान करना।
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की आवास विकास योजनाओं को समन्वित करना। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की आवास विकास योजनाओं को संचालित करना। 
  • इस योजना लक्ष्य है की कोई भी गरीब परिवार बेघर न हो सबके पास अपना मकान हो। 
  • इस योजना का लक्ष्य पक्के मकान तैयार करना है। जिससे कोई भी झुगी झोपडी में न रह सके।
  • इस योजना से पक्के घरों के द्वारा बाढ़ आदि विपदा से बचा जा सके। 
  • इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को कम कीमत पर अच्छे आवास प्रदान करना है।    

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Pradhan Mantri Awas Yojana 2024” के बारे में पूरी जानकारी दे दी है। आशा करते है की आपको जानकारी पसंद आयी होगी। 

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *