Paytm Bank Banned: लेकिन फ़ास्ट टैग, सेविंग्स और करेंट अकाउंट रहेंगे चालू

Paytm Bank Banned: लेकिन फ़ास्ट टैग, सेविंग्स और करेंट अकाउंट रहेंगे चालू
Share this News to Your Friends

Paytm Bank Banned: आज के टाइम में पैसे ट्रांसफर करने के बहुत से तरीके है। और इनके अंदर ही Paytm Bank भी आता है। जिस पर पिछले महीने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैन लगा दिया है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक में जमा राशि को 29 फरवरी तक इस्तेमाल किया जा सकता है। उसके बाद इसकी सर्विस पूरी तरह से बंद हो जाएंगी। पेटीएम का यूज बहुत से ऐसे लोग कर रहे थे। जिनके अकाउंट की केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई थी। और पेटीएम द्वारा पैसो का लेन देन भी किया जा रहा था। 

जिसमे गड़बड़ी हो रही थी। इसके लिए आरबीआई ने की बार सचेत किया लेकिन पेटीएम की ओर से लगातार नियमों का उल्लंघन जारी रहा। ऐसे में गलत गतिविधि होने की स्थिति पैदा हो रही थी। इन सबको लेकर आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का फैसला लिया है। आरबीआई के द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक को कई प्रमुख कारणों से बैन किया गया है। आज की इस पोस्ट में हम आपको “Paytm Bank Banned” के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। 

RBI द्वारा Paytm Bank पर क्यों हुई कार्रवाई: Paytm Bank Banned

आपकी जानकारी के लिए बता दे की सूत्रों के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लाखों खातों में केवाईसी का पालन (Paytm Bank Banned) नहीं किया गया था। इसका मतलब ये है की बैंक नहीं जानता था। कि उसके ग्राहक कौन कौन हैं। जिसके कारण धोखाधड़ी और ब्लैक मनी का खतरा बढ़ता जा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के पास लाखों बिना केवाईसी वाले खाते थे। और इनमें बहुत से ऐसे केस थे। जिसमें एक पैन कार्ड का इस्तेमाल कई खाते खोलने के लिए किया गया था। 

आपको बता दे की इन खातों से करोड़ों रुपयों के लेन देन हुए हैं। जो आरबीआई के नियमों के अनुसार बहुत ज्यादा थे। इससे भी ब्लैक मनी की आशंका थी। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पास करीब 35 करोड़ ई वॉलेट हैं। इनमें से करीब 31 करोड़ निष्क्रिय हैं। इनमें लाखों खाते ऐसे हैं जिनमें केवाईसी नहीं की गई है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर पीपीबीएल आरबीआई को गलत और पूरी जानकारी ना देने का भी आरोप है। इन सब के आधार पर ही आरबीआई ने जाँच की है। 

RBI ने लिया बड़ा एक्शन किया Paytm Bank Banned 

आरबीआई के द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर पाबंदी लगा दी है। जाँच के बाद आरबीआई ने पेटीएम की ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटरों की रिपोर्ट में पाया गया है। कि पेटीएम ने नियमों का लगातार तोडा है। जिसके बाद पेटीएम पेमेंट बैंक पर बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के 35ए नियम के अनुसार एक्शन लिया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दे की अब 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक में ग्राहक कोई भी क्रेडिट डिपॉजिट, ट्रांजेक्शन, फास्ट टैग और ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। पेटीएम को 15 मार्च तक आरबीआई ने नोडल अकाउंट सेटल करने को कहा है।

RBI के फैसले से Paytm Bank पर असर 

आरबीआई के इस फैसले से पेटीएम बैंक पर गहरा असर पड़ा। आपको बता दे की पेमेंट बाजार में करीब 17 फीसदी हिस्सा है। ऐसे में आरबीआई की इस पाबंदी का (Paytm Bank Banned) असर बड़ा तगड़ा पड़ा है।

Paytm Bank Banned

आरबीआई के एक्शन से करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। आरबीआई की इस कार्रवाई का असर पेटीएम के शेयर पर भी पड़ा है। पेटीएम के शेयर में लगातार लोअर सर्किट लग रहे हैं। आज भी पेटीएम के शेयर 10 फीसदी की गिरावट के साथ 438.50 रुपये के लोअर सर्किट पर ट्रेड कर रहे हैं। शेयरों में निवेशकों की भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

फास्ट टैग और अन्य सर्विस रहेंगी चालु 

आरबीआई ने कुछ सर्विस चालू के रखी है। सारे बैन आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Bank Banned) पर लगाए हैं। इसलिए  पेटीएम पेटीएम क्यूआर, साउंडबॉक्स, बीमा, कर्ज वितरण और कार्ड मशीन आदि पर इसका कोई असर नहीं होगा। पेमेंट्स बैंक से जितने भी कारोबार जुड़े है। वही बैन होंगे। 

आरबीआई ने ऐलान किया है। कि पेटीएम को अपने ग्राहकों को बैलेंस निकालने और इसका इस्तेमाल करने की पूरी सुविधा (Paytm Bank Banned) देनी होगी। ये सुविधा उन ग्राहकों के लिए भी होगी। जिनके पास पेटीएम के सेविंग्स और करेंट अकाउंट हैं। और जो ग्राहक फास्ट टैग का यूज कर रहे हैं। पेटीएम की सभी सर्विस 29 फरवरी के बाद सामान्य रूप से काम करती रहेंगी।

जाने पेटीएम पेमेंट्स बैंक में विजय शेखर शर्मा की हिस्सेदारी 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक में विजय शेखर शर्मा की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Bank Banned) पीपीबीएल वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ओसीएल की सहयोगी इकाई है। वन97 कम्युनिकेशंस के पास पीपीबीएल का 49 प्रतिशत हिस्सा है। 

यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: आज किसमें है निवेश का बेहतर मौका?

जाने कैसे हुई Paytm Bank थी शुरुआत?

आपकी जानकारी के लिए बता दे विजय शेखर शर्मा  और वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के सीईओ ने एक डिजिटल पेमेंट कंपनी बनाई थी। जो भारतीयों को अपने मोबाइल फोन से सब्जी ख़रीदने या सिनेमा टिकट खरीदने के साथ साथ बिजली, पानी के बिल पेमेंट करने का विकल्प देती थी। फिर इसके बाद उन्होंने एक मोबाइल मार्केटप्लेस बनाने की योजना बनाई। जिसमे माचिस से लेकर आईफोन तक हर तरह का सामान ऑनलाइन खरीदा बेचा जा सकता था। 

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Paytm Bank Banned” के बारे में पूरी जानकारी दे दी है। आशा है की आपको पसंद आयी होगी। 

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *