Monkey Man: देव पटेल का डायरेक्टोरियल डेब्यू, ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मंकी मैन से हॉलीवुड में देव पटेल का धमाका।

Monkey Man Movie: हॉलीवुड की नई फिल्म ‘मंकी मैन’ पिछले लंबे समय से बहुत चर्चा में है। एक्टर देव पटेल इस फिल्म को निर्देशित कर रहे है। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। इस फिल्म का कनेक्शन भगवान हनुमान से है। ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्टर देव पटेल इस फिल्म के द्वारा अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वो इस फिल्म में एक्टिंग भी कर रहे है।
वहीं पर शोभिता धुलीपाला जो फिल्मों और वेब सीरीज में काम करने के लिए जानी जाती है, वे इस फिल्म के जरिये फ़िल्मो की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वे इस फिल्म में हीरोइन का रोल कर रही है। मंकी मैन में सिकंदर खेर, अदिति कुलकंते, विपिन शर्मा, ब्राहिम चाब, और जोसेफ जे.यू टेलर, नागेश भोंसले जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
मंकी मैन फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ हो गया है। जिसे दर्शकों की तरफ से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे है। आज की इस पोस्ट में हम आपको “Monkey Man” के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है।
Monkey Man Release Date
मंकी मैन फिल्म हॉलीवुड मूवी है। जिसका निर्देशन देव पटेल द्वारा किया जा रहा है। इस मूवी को 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Monkey Man Cast
मंकी मन मूवी में कास्ट की बात करे तो इस फिल्म में देव पटेल मुख्य भूमिका में है। जो इस फिल्म के निर्देशक भी है। शोभिता धुलीपाला जो इस फिल्म में हीरोइन का रोल कर रही है। मंकी मैन में सिकंदर खेर, अदिति कुलकंते, और विपिन शर्मा भी अपकीओ नजर आएँगे। इसके साथ ह इसमें ब्राहिम चाब, जोसेफ जे.यू टेलर, और नागेश भोंसले जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
Monkey Man Trailer
मंकी मैन फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ये जबरदस्त ट्रेलर अंग्रेजी में रिलीज़ हुआ है। मंकी मैन एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। देव पटेल इस फिल्म में मुख्य भूमिका में है। फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट का है। फिल्म की कहानी भगवान हनुमान की कथा से इंस्पायर है। ट्रेलर में पीछे पोस्टर में हमुमान जी को दिखाया जा रहा है। इस टेलर में देव पटेल को एक अंडरग्राउंड फाइट क्लब में लड़ते दिखाया जा रहा है।
लड़ाई के दौरान वह गोरिल्ला वाला मुखौटा पहनते हैं। इस ट्रेलर में देव के बचपन की झलकियां भी दिखाई गयी हैं। जिसमें वह अपनी मां के साथ टाइम बिताते दिखाया जा रहा है। और फिर कुछ गुंडों द्वारा उनकी माँ की जिंदगी खत्म हो जाती है। फिर वह बड़ा होता है। और अपने दुश्मनों से बदला लेने के तमाम तरीके ढूंढता है।
Monkey Man Shobhita Dholipala
शोभिता धुलिपाला जो फिल्मों और वेब सीरीज में काम करने के लिए जानी जाती है। इस फिल्म से हॉलीवुड की दुनिया में कदम बढ़ा चुकीं है। शोभिता धुलिपाला की यह पहली फिल्म है। इसमें ये मुख्य हेरोइन का रोल कर रही है।

शोभिता धुलिपाला ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरी पहली हॉलीवुड फिल्म मंकी मैन का ट्रेलर शेयर करते हुए मुझे बहुत ज्यादा खुशी हो रही है। शोभिता धुलिपाला की इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से कॉमेंट्स आ रहे हैं। अनुराग कश्यप ने कहा ने शोभिता इसमें शानदार दिख रही हैं।
Monkey Man Dev Patel Director
मंकी मैन मूवी के डारेक्टर एक्टर देव पटेल है। देव पटेल इस मूवी को निर्देशित भी कर रहे है और मुख्य भूमिका भी निभा रहे है। इससे पहले देव बहुत फिल्मो में काम कर चुके है। उन्होंने पोइजन, दा वंडर स्टोरी ऑफ़ हनेरी सुगर, दा ग्रीन नाईट, ओल्ड और आई लॉस्ट माई बॉडी जैसी फिल्मो में काम किया है। देव को दो बार ऑस्कर नॉमिनेटेड भी किया गया है।

Monkey Man Plot
मंकी मैन हॉलीवुड मूवी देव पटेल द्वारा निर्देशित की जा रही है। फिल्म की कहानी भगवान हनुमान की कथा से इंस्पायर है। इस फिल्म देव पटेल ने इसमें लीड रोल निभाया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द गिर्द घूमती है। जो अंडरग्राउंड फाइट क्लब में अपनी जिंदगी गुजार रहा है। जो अपनी माँ के मौत का बदला और गरीबों को सताने वाले नेताओं से बदला लेने के लिए उनकी तलाश करता है।
यह भी पढ़ें:- ARM Movie की पहली झलक आई सामने, पूरी तरह से 3डी में बन रही हैं ये फिल्म
जब देव पटेल छोटे थे तभी उनकी आँखों के सामने उनकी माँ की हत्या कर दी जाती है। तब से उनके मन में बदले की भावना भर जाती है। और वो इसी बदले की आग में बड़े होने लगते है। एक अंडरग्राउंड फाइट क्लब में फाइट करने लग जाते है। लड़ाई के दौरान वह गोरिल्ला वाला मुखौटा पहनते हैं। और बदला लेने के लिए अपने दुश्मनो को ढूढ़ने लगते है।
Monkey Man Trailer Review
मंकी मैन फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। देव पटेल और शोभिता धुलिपाला की फिल्म ‘मंकी मैन’ के ट्रेलर को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में ट्रेलर के बारे में लिखा है की ‘देव पटेल और इदरीस एल्बा को अनिवार्य रूप से यह कहने के लिए चिल्लाएं कि “भाड़ में जाओ, तुम मुझे बॉन्ड नहीं बनाओगे, मैं खुद कर लूँगा। वही पर दूसरे यूजर ने लिखा है। की फायर। और एक अन्य यूजर ने लिखा, मंकी मैन विद देव पटेल जॉन विक का भारतीय वर्जन है। सुपर एक्साइटेड।
आशा करते है की आपको इस पोस्ट में हमारे द्वारा “Monkey Man” के बारे में दी गयी जानकारी पसंद आई होगी।