Mohit Raina: देवो के देव महादेव में महादेव का किरदार निभाने वाले मोहित में था 107 किलोग्राम वजन, अब लेकर आ रहे हैं नई वेब सीरीज Kan Khajura

Mohit Raina: देवो के देव महादेव में महादेव का किरदार निभाने वाले मोहित में था 107 किलोग्राम वजन, अब लेकर आ रहे हैं नई वेब सीरीज Kan Khajura
Share this News to Your Friends

देवों के देव महादेव में अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना करने वाले Mohit Raina अब एक नई वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। मोहित रैना ने एक इंटरव्यू में मीडिया को बताया भी हैं की इस वेब सीरीज का हिस्सा बनकर उनको बहुत खुशी हो रही हैं। मोहित रैना ने बहुत सी वेब सीरीज और टीवी शो में काम किया हैं। 

उन्होंने अपने हर किरदार को बखूबी निभाया हैं। हाल ही में ये फ्रीलांसर वेब सीरीज में भी नजर आए थे। इस सीरीज में भी इन्होने शानदार काम किया हैं। अब देवों के देव महादेव में महादेव की भूमिका निभाने वाले मोहित रैना की निजी जिंदगी के बारे में भी लोग जानना चाहते हैं।

 आज की इस पोस्ट में हम आपको Mohit Raina के बारे में लगभग सारी जानकारी देने वाले हैं। इसके साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे की मोहित रैना किस वेब सीरीज में काम करने वाले हैं। 

Who is Mohit Raina?

मोहित रैना ने देवों के देव में महादेव का किरदार निभाया था। इस किरदार में उन्होंने जान ही डाल दी थी। इस शो से इन्हे लोगो से बहुत ज्यादा लोकप्रियता और प्यार मिला। आपको बता दे इनका पहला शो साइंस फिक्शन अंतरिक्ष था जिसमे इन्होने साल 2004 में काम किया था। 

उसके बाद साल 2008 में डॉन मुथु स्वामी में काम किया। लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता देवों के देव – महादेव और महाभारत में भगवान शिव का किरदार निभाने पर मिली। मोहित ने चेहरा और गंगा की धीज जैसे टेलीविजन सोप ओपेरा में भी किरदार निभाया हैं।  

Mohit Raina Family and Education 

मोहित रैना का जन्म 14 अगस्त 1982 को एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम डॉ. उदेश चंद्र रैना हैं और इनकी माता का नाम सुषमा कुमारा हैं। इनका पालन-पोषण भारत के जम्मू में हुआ था। अगर बात करे इनकी एजुकेशन की तो इन्होने अपनी स्कूलिंग शिक्षा केंद्रीय विद्यालय स्कूल से की जो की जम्मू में हैं। उसके बाद ये जम्मू विश्वविद्यालय पढ़ाई करने गए और वहां से वाणिज्य स्नातक की डिग्री हासिल की। 

मोहित रैना मॉडलिंग करना चाहते थे जिसके लिए ये मुंबई आ गए। आपको बता दे मोहित रैना में 107 किलोग्राम यानी 236 पाउंड वजन था। बाद में इन्होने इसमें से 29 किलोग्राम वजन कम किया। उसके बाद साल 2005 में इन्होने ग्रासिम मिस्टर इंडिया मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ये इस प्रतियोगिता के विजयी तो नहीं हुए परन्तु शीर्ष पांच प्रतियोगियों में मोहित को रखा गया था।

Mohit Raina Age

अगर बात करे इनकी उम्र की तो मोहित रैना का जन्म 14 अगस्त 1982 में हुआ था। जिसके मुताबिक इनकी उम्र करीब 41 साल की हो गई हैं।  

 Mohit Raina Height

मोहित रैना की हाइट लगभग 5 फुट 11 हैं।  इनका वजन इस समय लगभग  78 किलोग्राम हैं। इनका सीना 44 इंच, कमर: 34 इंच और बाइसेप्स: 18 इंच हैं। इनकी आंख का रंग ब्राउन हैं। और मोहित के बालो का रंग काला हैं।  

Mohit Raina Wife

मोहित रैना लम्बे समय से अदिति चंद्रा के साथ रिलेशनशिप में थे। बाद में इन दोनों ने 1 जनवरी 2022 को शादी कर ली। रैना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था की वो शादी से पहले अपनी पत्नी अदिति चंद्रा के साथ काफी समय से रिलेशन में थे। मोहित रैना और उनकी पत्नी अदिति चंद्रा ने 16 मार्च 2023 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इनको एक बेटी हुई थी जो आज के समय में लगभग 11 महीने की हो गई है।  

Mohit Raina

हाल ही में इनकी शादी को लेकर कुछ अफवाह भी सामने आई थी। हुआ ये की हमारे देवों के देव महादेव में किरदार निभाने वाले मोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी शादी की लगभग सभी इमेजेज हटा दी थी। जिसके बाद से मिडिया में अफवाह फ़ैल गई की मोहित रैना अपनी शादीशुदा जिंदगी में परेशान है। परन्तु   मोहित रैना ने इन सब को अफवाह बताया और कहा की वह अपनी पत्नी के साथ अपनी शादी की सालगिरा हसीं ख़ुशी मना रहे हैं।   

Mohit Raina Kan Khajura

अब मोहित रैना अपनी नई वब सीरीज लेकर आ रहे हैं। इस वेब सीरीज का नाम Kan Khajura है।  ये वेब सीरीज ‘मैगपाई’ पर बनने वाली हैं जिसको हिंदी वर्जन में चंदन अरोड़ा डायरेक्ट करने वाले हैं। आपको बता दे की ‘कन खजूरा’ को अजय राय के प्रोडक्शन हाउस में बनाया जाएगा। 

अगर बात करे ‘मैगपाई’ की तो इसको एडम बिजांस्की, और डाना ईडन के साथ मिलकर ओमरी शेन्हार ने बनाया था। इस शो की कहानी को एडम बिजांस्की और ओमरी शेन्हार ने लिखा था। अब इस सीरीज को ही हिंदी वर्जन में बनाया जा रहा हैं जिसका नाम  Kan Khajura हैं। इसमें आपको मोहित रैना के साथ साथ रोशन मैथ्यू, महेश शेट्टी, सारा जेन डियास, हीबा शाह और निनाद कामत जैसे कलाकार भी नज़र आएँगे। 

Mohit Raina Movies and Tv Shows

मोहित रैना बहुत से टीवी शो और मूवी में काम कर चुके हैं। इन्होने अपने हर किरदार को बहुत ही बढ़िया निभाया हैं। इनका पहला शो अंतरिक्ष था। उसके बाद फिल्म डॉन मुथु स्वामी में इन्होने काम किया। परन्तु इनको बॉक्स ऑफिस पर वो लोकप्रियता नहीं मिली जो टीवी शो से मिली। ये फिल्म इन्होने साल 2008 में की थी।

बाद में ये वापिस टीवी पर आ गए और 2009 में चेहरा से शुरुआत की जिसमें इन्होने नायिका के पति का किरदार निभाया था। उसके बाद बंदिनी, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, और  रैना यूआरआई- द सर्जिकल स्ट्राइक में नजर आए। इनकी मूवी और टीवी शो की सारी जानकारी नीचे टेबल में दी गई  हैं।  

YearTitleRole
2008Don Muthu SwamiJaikishan
2019Uri – The Surgical StrikeMajor Karan Kashyap
Good NewwzFlight passenger
2020Mrs. Serial KillerImran Shahid
2021ShiddatGautam
2023Ishq-e-NadaanAshutosh

 Mohit Raina Web Series

देवो के देव महादेव में काम करे वाले मोहित ने एक से बढ़कर एक वेब सीरीज दी। इन्होने हर वेब सीरीज में लोकप्रियता हासिल की। आप इनकी वेब सीरीज के बारे में नीचे जान सकते हैं।  

YearTitleRoleNotes
2019KaafirVedant Rathod
2020-2022BhaukaalNavniet Sekera2 seasons
2020A Viral WeddingYudhisthir Kaul
2021-2023Mumbai Diaries 26/11Dr. Kaushik Oberoi2 seasons
2023The FreelancerAvinash Kamath

Mohit Raina Instagram 

Insatgram Account 843K followers

Mohit Raina
Mohit Raina

Mohit Raina Net Worth 

मोहित रैना के पास अनुमानित $7 मिलियन यानी 57 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ये सब इन्होने अपनी एक्टिंग के दम पर कमाया हैं। इनकी गिनती भारत के अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं में होती हैं।     

यह भी पढ़ें:-

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Mohit Raina” के बारे में जानकारी दी हैं। उम्मीद हैं की आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। 

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *