Mc Stan करते हैं हमेशा बूबा का गुणगान, कौन हैं बूबा?

Mc Stan करते हैं हमेशा बूबा का गुणगान, कौन हैं बूबा?
Share this News to Your Friends

Mc Stan मशहूर भारतीय रैपर, गीतकार और संगीत निर्माता है। एमसी स्टेन बिग बॉस 16 वें सीजन के विनर भी है। एमसी स्टेन ने अपनी पहली कव्वाली 12 साल की उम्र में गाई थी। पैसों की तंगी के कारण उन्होंने कई रातें सड़कों पर भी काटी हैं। लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी। एमसी स्टेन ने बहुत कम उम्र में और कम टाइम में देश के मशहूर सिंगरो में अपनी एक जगह बना ली है। 

एमसी स्टेन ने साल 2018 में रिलीज अपने ‘बाटा’ सॉन्ग के द्वारा काफी लोकप्रियता हासिल की थी। एमसी स्टेन ज्यादा सुर्ख़ियों में तब आये जब उन्होंने एमीवे बंटाई के खिलाफ एक रैप गाना ‘खुआज मत’ गाया था। आज की इस पोस्ट में हम आपको “Mc Stan” के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है।  

Mc Stan Real Name

एमसी स्टेन का असली नाम अल्ताफ शेख है। जो भारत में एमसी स्टेन के नाम से जाने जाते है। जो एक सिंगर है। एमसी स्टेन का जन्म 30 अगस्त 1999 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। उनका निक नेम टुपक है। ये एक मुस्लिम परिवार से सबंध रखते है। एमसी स्टेन की शिक्षा की बात करे तो उन्होंने शुरूआती पढ़ाई पुणे से प्राप्त की थी। वे पढाई में वो काफी कमजोर थे। और उनके परिवार की स्थिति अच्छी नहीं थी। 

इसलिए उन्होंने अपनी पढाई बीच में ही छोड़ दी। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कक्षा 8 तक पढाई की है। 12 साल की उम्र की में उन्होंने पहली कवाली गयी जिससे कुछ पैसे आने स्टार्ट हो गए। फिर उन्होंने धीरे धीरे रैप करना शुरू किया गाने लगे। और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर महशूर सिंगर बन गए। बिग बॉस में उन्होंने 133 दिनों तक घर में रहकर अपने खेल और मास्टर माइंड से सभी का दिल जितने में कामयाब रहे। और विनर बन गए। 

Mc Stan Age

एमसी स्टेन की उम्र 24 साल है। इनकी हाइट 5 फुट 7 इंच है। इनका वेट 60kg है। और आँखों का रंग काला है। बालो का रंग काला है। 

Mc Stan Girlfriend

एमसी स्टेन ने नवंबर 2021 में आजमा शेख को डेट करना शुरू किया था जो एक रैपर है। लेकिन 2022 में दोनों का रिश्ता टूट गया। एमसी स्टेन अब अनम शेख नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं। अनम शेख को वह प्यार से बूबा बोलते है। और अब दोनों ने आगे जाकर शादी करने का फैसला किया है।

Mc Stan Net Worth

आपकी जानकारी के लिए बता दे की एमसी स्टेन की नेटवर्थ सूत्रों के अनुसार, 15 से 20 करोड़ रूपये है। इनकी कमाई का मुख्य जरिया यूट्यूब विडियो और कॉन्सर्ट है। 

Mc Stan Photo 

Mc Stan Instagram

Instagram Account:- 11M followers

Mc Stan Buba

एमसी स्टैन की गर्लफ्रेंड बूबा के नाम से मशहूर है। एमसी स्टैन की गर्लफ्रेंड बूबा का असली नाम अनम शेख है। उनका जन्म 1998 में मुंबई में हुआ था। उनकी उम्र 25 साल है। बिग बॉस के घर में एमसी स्टैन ने अर्चना और सौंदर्या के सामने ये खुलासा किया था कि बूबा से मिलने के बाद उन्होंने अपनी पहली गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया था। एमसी स्टैन बिग बॉस के घर में बूबा का काफी नाम लेते थे। इस वजह से शालीन समेत कई कंटेस्टेंट ऐसे थे। जो उन्हें छेड़ते हुए नजर आए थे। 

उसके बाद फिनाले वीक से पहले घर में फैमिली वीक हुआ था। जहां एमसी स्टैन की मां वहीदा उनसे मिलने आई थीं। इस दौरान उन्होंने बताया था कि एमसी स्टैन की गर्लफ्रेंड उनसे घर पर मिलने आई थीं। उनकी माँ ने शिव शालीन के सामने बूबा की तारीफ की और बताया कि वह एक अच्छी लड़की हैं। शिव ने जब ये पूछा कि शादी कब है तो उनकी मां ने बताया की अगले साल दोनों की शादी हो जाएगी। एमसी स्टैन ने ये क्लियर किया था। कि वह शादी सिर्फ बूबा से ही करेंगे।      

यह भी पढ़ें:- Ravindra Jadeja Wife हैं फिल्म पद्मावत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाली महिला, जाने कौन हैं ये?    

Mc Stan Controversy 

आपको बता दे की एमसी स्टेन को एक विवाद का सामना करना पड़ा था। जब एमसी स्टेन का उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आजमा शेख से रिश्ता टुटा था तो एमसी स्टेन ने आजमा शेख के आवासीय पते को अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। जिसके बाद उनके कुछ प्रशंसकों ने आजमा शेख के घर के बाहर प्रदर्शन किया था और उनमें से कुछ ने उन्हें बलात्कार करने की धमकी भी दी।

Mc Stan Song

Song TitleAlbum/Release Year
“Yeda Anna”Single (2019)
“Wata”Single (2020)
“Khuja Mat”Single (2020)
“Scam 1992”Single (2020)
“Untitled”Single (2021)
“Haiwan”Single (2021)
“Jeene De Na”Single (2022)
“Bharam”Single (2022)
“Outlander”Single (2023)

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Mc Stan” के बारे में पूरी जानकारी दे दी है। आशा है की आपको पसंद आई होगी।   

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *