ऐसा क्या हुआ कि Malaika Arora का किरण खेर ने बनाया मजाक 

ऐसा क्या हुआ कि Malaika Arora का किरण खेर ने बनाया मजाक 
Share this News to Your Friends

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने आउटफिट, चाल और रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा  रहती है। अब इनका एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। करण जौहर होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ में किरण खेर मलाइका अरोड़ा की खूब खिल्ली उड़ा रही हैं। और सबके सामने उनकी बेइज्जती कर रही हैं। किरण खेर ने मलाइका अरोड़ा से कहा, “मलाइका इन्हें पैरों को थोड़ा कवर करके बैठ जाएगी तो तेरे को ठंड कम लगेगी। 

दो दो मिनट में तो तू तेरी टांगें बाहर निकाल रही है। और फिर बोल रही है कि तुझे ठंड लग रही है। किरण खेर को इस तरह मलाइका अरोड़ा का मजाक उड़ाते देखकर करण जौहर और बाकी मेहमान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और तब एक्ट्रेस को और ज्यादा ह्यूमिलेशन फील होने लगी। 

इनका एक वीडियो  जिसमे अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बाद फिर से एक साथ कार में देखा गया है। आज की इस पोस्ट में हम आपको “Malaika Arora” के बारे में जानकारी देने वाले है। 

Malaika Arora

मलायका अरोड़ा भारतीय फिल्म अभिनेत्री और एक मॉडल है। मलायका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को ठाणे महाराष्ट्र में हुआ था। इनके पिता का नाम अनिल अरोड़ा है। जो भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे। उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प है। एक मलयाली थी। उनकी बहन का नाम अमृता अरोड़ा है। मलायका जब 11 साल की थीं। 

तब उनके माता पिता का तलाक हो गया था। और वह अपनी मां के साथ चेंबूर की बोरला सोसाइटी में रहने लगीं। मलायका अरोड़ा की शिक्षा की बात करे तो उन्होंने नौवीं कक्षा तक होली क्रॉस हाई स्कूल ठाणे में पढ़ाई की। उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा चेंबूर के स्वामी विवेकानंद स्कूल से पूरी की। अपनी कॉलेज की शिक्षा जय हिंद कॉलेज, चर्चगेट से की थी। 

Malaika Arora Age

मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 में हुआ था में हुआ था। मलाइका की उम्र 50 साल है। 

Malaika Arora Height

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की हाइट 5 फुट 3 इंच है। इनका वेट 58 किलोग्राम है। इनकी आँखों का रंग हल्का भूरा है। बालो का रंग काला है।  

Malaika Arora Husband

मलाइका अरोड़ा के हस्बैंड का नाम अभिनेता अरबाज खान है। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी साल 1998 में शादी हुई थी। मलाइका ने अरबाज खान को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन कुछ विवादों को लेकर दोनों ने 2016 में अलग होने का ऐलान कर दिया था। साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया था। मलाइका और अरबाज का एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है। अभी मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अरबाज खान ने शूरा खान के साथ शादी कर ली है।

Malaika Arora Son

मलाइका अरोड़ा के बेटे का नाम अरहान है। अरहान मलाइका और अरबाज के बेटे हैं। अरहान का जन्म 2002 में हुआ था। अरहान की उम्र 21 साल है। बता दें कि मलाइका की अपने बेटे अरहान संग क्लोज बॉन्डिंग है। अरहान फिलहाल यूएस में पढ़ाई कर रह हैं। मलाइका ने सोशल मिडिया पर तस्वीरें शेयर कर बेटे के मिड नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक शेयर की थी। 

Malaika Arora Hot

Malaika Arora and Arjun Kapoor

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल में से एक हैं। उनका प्रेम संबंध जबरदस्त सुर्खियों में रहा। दोनों ने साल 2019 में अपने रिलेशन को पब्लिक में अनाउंस किया था। 

इसके बाद से दोनों को साथ में वेकेशंस पर जाते हुए और पार्टियों में शामिल होते हुए देखा गया। कुछ खबरों से पता चला है की मलाइका और अर्जुन  दूसरे से अलग हो गए हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका  ब्रेकअप हो गया है। इनकी उम्र में करीब 10 साल का फासला है। और इस वजह से दोनों अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर भी रहते हैं। 

Malaika Arora Accident

मलाइका अरोड़ा का एक बार एक्सीडेंट हो गया था। जो 2 अप्रैल 2022 को महाराष्ट्र के खोपोली में हुआ था। वो पुणे से मुंबई आ रही थीं। मलाइका को इस कार क्रैश में सिर पर चोट आई थी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मलाइका ने एक शो में बताया कि उनका एक्सीडेंट आखिर कैसे हुआ था। मलाइका अरोड़ा कहती हैं, की वो एक स्टेशनेरी कार थी। 

Read more:- Pankaj Tripathi ने अपनी एक्टिंग के दम पर हासिल किया नेशनल अवार्ड

एक लोगों से भरी बस से हमारी टक्कर हुई थी। बस वाले ने संतुलन खो दिया था और वो हमसे आकर टकराया। मुझे सही में लगा था कि मैं टूट फूट गई हूं।  मेरे सिर में चोट आई थी। मेरी आंखों में कांच के छोटे छोटे टुकड़े चले गए थे। और खून चला गया था। मुझे दिखाई नहीं दे रहा था। मुझे कुछ घंटों के लिए दिखना बंद हो गया था। मुझे सही में लगा था कि अब तो मैं गई मैं अपने बेटे को दोबारा कभी नहीं देख पाऊंगी। 

Malaika Arora Instagram

Instagram Account :- 18.8M followers

Malaika Arora Net Worth

मलाइका अरोड़ा की नेट वर्थ के बारे में बात करे तो मलाइका की कुल नेट वर्थ करीब 100 करोड़ रुपए हैं। मलाइका फिल्म में एक आइटम नंबर के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा टीवी के कई रिएलिटी शोज के लिए उन्हें मोटी रकम मिलती हैं। मलाइका अरोड़ा ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टेज शोज से भी अच्छी खासी रकम वसूलती हैं।

Malaika Arora Pregnant

आपको बता की नवंबर में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई थी। कुछ लोगो ने कहा था की ये अर्जुन कपूर के बच्चे की माँ बनने वाली है। जिसको लेकर उनके बॉयफ्रेंड को गुस्सा आ गया। अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इसे अफवाह करार दिया और कहा कि ये खबर पूरी तरह फेक है। उन्होंने फटकार लगाते हुए लिखा, ‘इससे ज्यादा नहीं गिरा जा सकता। हमारी पर्सनल लाइफ के साथ खिलवाड़ न करें। उनका ये पोस्ट खूब वायरल हुआ था। 

Malaika Arora Movies

YearMovie TitleRole
1998Dil Se..Special Appearance in “Chaiyya Chaiyya” Song
1999Pyaar Ke GeetSpecial Appearance in “Dholna” Song
2000BichhooSpecial Appearance in “Ek Vaari Tak Le” Song
2001IndianSpecial Appearance in “Ye Pyaar” Song
2002FarzSpecial Appearance in “Sone Ke Jaisi Hai Meri Jawani” Song
2002KaanteAs Lisa
2005KaalSpecial Appearance in “Kaal Dhamaal” Song
2007Heyy BabyySpecial Appearance in “Heyy Babyy” Song
2007AthidhiSpecial Appearance in “Rathraina” Song (Telugu film)
2007Om Shanti OmSpecial Appearance in “Deewangi Deewangi” Song
2007WelcomeSpecial Appearance in “Hoth Rasiley” Song
2008EMIAs Nancy
2009Hello India
2010Prem Kaa GameSpecial Appearance in “I Want Fakht You” Song
2010HousefullAs Pooja
2010DabanggSpecial Appearance in “Munni Badnaam Hui” Song
2012Gabbar SinghSpecial Appearance in “Kevu Keka” Song (Telugu film)
2012Housefull 2Special Appearance in “Anarkali Disco Chali” Song
2012Dabangg 2Special Appearance in “Pandey Ji Seeti” Song
2014Happy New YearCameo Appearance
2015Dolly Ki DoliSpecial Appearance in “Fashion Khatam Mujhpe” Song
2018PataakhaSpecial Appearance in “Hello Hello” Song
2022Action HeroSpecial Appearance in “Aap Jaisa Koi” Song
2023Khoye Gaye Hum KahanCameo Appearance

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Malaika Arora” के बारे में जानकारी दी है। आशा है की आपको जानकारी पसंद आई होगी। 

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *