Kho Gaye Hum Kahan: 26 दिसंबर 2023 को ‘खो गए हम कहां’ हो चुकी हैं रिलीज़, देखे इस OTT प्लेटफार्म पर। 

Kho Gaye Hum Kahan: 26 दिसंबर 2023 को ‘खो गए हम कहां’ हो चुकी हैं रिलीज़, देखे इस OTT प्लेटफार्म पर। 
Share this News to Your Friends

Kho Gaye Hum Kahan: सोशल मीडिया की इस दुनिया में हर चीज बहुत आसान हो गयी हैं। जब हम कुछ टैप करते है तो हमारे सामने किसी की भी प्रोफाइल खुल जाती हैं। और हम उसके बारे में जानने के इच्छुक हो जाते है। वो कौन है ? क्या कर रहा हैऔर अब कहा है ? सब पता कर लेते है। और उससे बात करने से लेकर अपनी जिंदगी का हिस्सा और कही न कही प्यार ढूंढ़ने लग जाते हैं। 

हमारी उससे बात बन जाये तो ठीक वरना दूसरी प्रोफाइल खोल लेते हैं। अगर वहां भी बात न बने तो फिर तीसरी, ऐसे ही करते रहते है। इसी तरह हम अपना चेहरा अपनी फीलिंग्स ,पहचान बहुत आसानी से छुपा लेते हैं। लेकिन इस सोशल मीडिया की भाग दौड़ भरी दुनिया में जीना भूल गए है।  इसी बात का अंदाजा आपको नेटफ्लिक्स की नई फिल्म “Kho Gaye Hum Kahan” के बारे में जानकर लगेगा। चलिए विस्तार से जानते है। 

यह भी पढ़ें:- Sajid Khan के निधन की खबर आई सामने, अब खुद साजिद ने सामने आकर बताई सच्चाई। 

क्या है फिल्म की कहानी? – Kho Gaye Hum Kahan movie story

Kho Gaye Hum Kahan की कहानी तीन दोस्तों के बारे में है। जिनकी पूरी जिंदगी सोशल मिडिया से जुड़ी है  इमाद अली यानि सिद्धांत चतुर्वेदी, अहाना के रूप में अनन्या पांडे और नील परेरा के रूप में आदर्श गौरव  आपको इस मूवी में दिखाई देंगे। इस मूवी में इमाद एक अच्छे और बहुत पैसे वाले पिता का बेटा है। जो स्टैंडअप कॉमेडी करता हैं। वह एक सीरियल डेटर भी है। जो डेटिंग पर लड़कियो से मिलता है और उनसे रिलेशन बनाता है।

फिर एक रात उन से लड़कियों से मिलता है और जब मन भर जाता है तो वो उन्हें ब्लॉक कर देता है। साथ ही सारे संपर्क खत्म कर लेता है। सोशल मीडिया पर इमाद की मुलाकात फोटोग्राफर सिमरन से होती है। वह उसके साथ जुड़ जाता है और थोड़े टाइम बाद दोनों का रिस्ता आगे बढ़ जाता है। फिर एक दिन सिमरन इमाद के फ़ोन में टिंडर मसेज देखती और उसे लगता है की इमाद अब भी दूसरी लड़कियो से संबंध बनता है। और वह इमाद से रिलेशन खत्म कर चली जाती है। 

अहाना जो एमबीए करके एक बड़ी कंपनी में काम कर रही है। और इमाद की रूम मेट है। अहाना का एक बॉय फ्रेंड रोहन है जो उसे सोशल मिडिया पर मिला था। वह अचानक उससे ब्रेकअप कर लेता है तो उससे बहुत गहरा सदमा लगता है। एक दिन उसे पता चलता है की रोहन की सोशल मिडिया पर नई गर्लफ्रेंड तान्या है। तो वह रोहन का ध्यान अपनी और आकर्षित करने के लिए खुद की पोस्ट डालने लग जाती है। और रोहन को सोशल मिडिया पर फॉलो करना स्टार्ट कर देती है।  

निल परेरा जो एक जिम ट्रेनर है जो खुद का जिम खोलने के लिए सोशल मिडिया पर खुद से ज्यादा सफल लोगो की पोस्टो में ही उलझा रहता है। और अपने माता पिता के साथ रहता है और वह लाला (अन्या सिंह) के साथ सीक्रेट रिश्ते में है। इमाद अपने कॉमेडी सो में नील और लाला के रिश्ते का मजाक उडाता है। और उसे नकली बताता है इस बात नील और इमाद की बहस हो जाती है और एक दूसरे से बात करना बंद कर देते है। 

नील को बड़ा झटका तब लगता है जब वह सोशल मीडिया पोस्ट पर लाला को किसी और के साथ किस करते देखता है और लाला का इंस्टाग्राम हैक कर लेता और और कुछ पोस्ट डाल कर उसे फेक बता देता हैं। ये तीनों दोस्त अपनी दोस्ती और लाइफ में आने वाली दिक्कतों का सामना कैसे करते यही फिल्म में दिखाया गया है। 

Kho Gaye Hum Kahan Cast

‘खो गए हम कहां’ मूवी में अगर हम परफॉर्मेस की बात करे तो अनन्या पांडे ने काफी अच्छा परफॉर्म किया है।  अहाना के रोल में काफी अच्छी और कंफर्टेबल  लग रही है। और यही कारण है कि उनकी परफॉरमेंस इतनी बढ़िया रही है। अब बात करते है सिद्धांत चतुर्वेदी की,  मूवी में वो इमाद का रोल कर रहे है। इसमें उनके दो रूप देखने को मिलेंगे। पहला की वह एक मजाकिया लड़का है, जो स्टैंडप कॉमेडी के द्वारा सब को हसाता है। 

जबकि दूसरा वह अपने ही जज्बातों और दिमाग में चल रही उलझनो में फंसा हुआ हैं। जो चाह कर भी किसी को अपने मन की बात नहीं बता पाता। उनके दोनों ही रूप देखने में बहुत अच्छे है। आदर्श गौरव नील परेरा का किरदार निभा रहे है। इनका किरदार इस फिल्म में सबसे ज्यादा कॉम्प्लेक्स है। 

डायरेक्टर अर्जुन वरैन सिंह ने इस फिल्म को काफी अच्छे से बनाया है. फिल्म की कहानी सिंपल सी है। और देखने में मजेदार है। तनय साटम और प्रसाद चौरसिया की सिनेमेटोग्राफी काफी बढ़िया है। अगर आप इस हॉलिडे कुछ नया देखने की सोच रहे है तो इस फिल्म को एक चांस जरूर दे सकते है।  

जाने कब होगी रिलीज – Kho Gaye Hum Kahan Release Date

आपकी जानकारी के लिए बता दे की ‘ Kho Gaye Hum Kahan‘ मूवी को 26 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। आप इस मूवी को जब देहेंगे तो आपको ये बहुत पसंद आएगी।  

खो गए हम कहां का दिल

मुंबई में रहने वाली 20 साल की यह तिकड़ी  एक-दूसरे की व्यक्तिगत और व्यावसायिक आकांक्षाओं को पूरा न कर पायी। रोज की उलझनो में डूबे हुए वे अक्सर एक-दूसरे की को कंपनी न देकर सोशल मीडिया पेजों को स्क्रॉल करने और दूसरे लोगो के  खुशहाल जीवन को देखने में लगे रहे। दिल टूटना  रोमांस और उनकी कहानियाँ ये सब सच नहीं है। बल्कि ये हमे ऐसी दुनिया का सिर्फ आभास करती है।

यह भी पढ़ें:- Urfi Javed Video 2024: वेट्रेस की ड्रेस में नजर आई उर्फी जावेद, वेट्रेस बनकर कस्टमर्स से लिया ऑर्डर 

निर्देशक अर्जुन वरैन सिंह की  ‘खो गए हम कहां’ मूवी में ये सब ही दिखाया गया है। आपको सोशल मीडिया की उलझी हुए दुनिया के बारे में बताया गया है। जो लोग के इसका उपयोग अपने जीवन में हर समय करते है। जो कभी कभी दुनिया को और खुद को अपने बारे में बुरा महसूस करता है। और यह सब इतना सच नहीं है जितना देखने की कोशिश करते है। सब सोशल मीडिया की उलझने है। आशा करते है की आपको “Kho Gaye Hum Kahan” मूवी के बारे में दी गयी जानकारी पसंद आई होगी।  

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *