मुंबई के रेस्तरां में Kartik Aaryan के नाम पर रखा डिश का नाम ‘कार्तिक आर्यन स्पेशल’

मुंबई के रेस्तरां में Kartik Aaryan के नाम पर रखा डिश का नाम ‘कार्तिक आर्यन स्पेशल’
Share this News to Your Friends

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के यंगेस्ट फिल्म अभिनेता हैं। एक्टिंग के अलावा कार्तिक आर्यन एक सफल मॉडल भी हैं। उन्होंने कई मॉडलिंग असाइनमेंट किए हैं। कार्तिक ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू ‘प्यार का पंचनामा’ फिल्म से किया था। कार्तिक को “सोनू की टीटू की स्वीटी” फिल्म में सोनू की भूमिका निभाने के बाद अपने फिल्मी करियर में एक बड़ी सफलता मिली थी। 

यह फिल्म 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही थी। आपको बता दे की महिलाओँ के बीच भीं कार्तिक आर्यन काफी फेमस हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको “Kartik Aaryan” के बारे में जानकारी देने वाले है। 

Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन एक फिल्म अभिनेता और मॉडल है। कार्तिक का जन्म 22 नवंबर 1990 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में हुआ था। कार्तिक आर्यन का असली नाम कार्तिक तिवारी है। उनके पिता का नाम मनीष तिवारी है। कार्तिक के पिता मनीष तिवारी बाल रोग विशेषज्ञ हैं। इनकी माता का नाम माला हैं। उनकी मां माला लेडी डॉक्टर है। उनकी एक बहन हैं। जिसका नाम कृतिका तिवारी है। 

Kartik Aaryan Education

कार्तिक आर्यन का बचपन ग्वालियर में ही बीता था। कार्तिक आर्यन ने अपनी आरंभिक शिक्षा ग्वालियर शहर से प्राप्त की थी। इसके बाद इन्होने 12th तक की पढाई सेंट पॉल स्कूल, ग्वालियर से पूरी की थी। उन्होंने नई मुंबई के डी वाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से जैव प्रौद्योगिकी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। 

Kartik Aaryan Age

एक्टर कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 में हुआ था। कार्तिक आर्यन की उम्र 33 साल है। 

Kartik Aaryan Height

कार्तिक आर्यन की हाइट 6 फुट है। इनका वेट 78 किलोग्राम है। इनकी आँखों का रंग काला है। और बालो का गहरा भूरा है। 

Kartik Aaryan Birthday

एक्टर कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 में हुआ था। कार्तिक आर्यन ने 23 नवंबर को अपना 33 वा  बर्थडे सेलिब्रेट किया था। एक्टर को फैंस ढेरो बधाइयां दे रहे थे। इसके अलावा उन्हें करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन से भी बेहद खास तोहफा मिला है। एक्टर के साथ प्रोडक्शन हाउस ने अपने नए प्रोजेक्ट का एलान किया है यानी कार्तिक आर्यन जल्द करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे।

Kartik Aaryan Shehzada

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ मूवी 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘शहजादा’ तेलुगू फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म ‘शहजादा’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। एक्टर ने इस फिल्म से निर्माता के रूप में नई शुरुआत की है। कार्तिक आर्यन ने ही इस फिल्म को निर्देशित किया है।  कार्तिक आर्यन की इस फिल्म में एक्ट्रेस कृति सेनन और दिग्गज अभिनेता परेश रावल अहम भूमिका में हैं। फिल्म ‘शहजादा’ में मनीषा कोइराला और रोनित रॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। 

Kartik Aaryan Meal

मुंबई के जुहू में सागर चाइनीज़ नाम के एक रेस्तरां में कार्तिक के नाम पर एक डिश लॉन्च की है। ऐसा पहली बार हुआ है की किसी एक्टर के नाम डिश बनाई है। क्योंकि शूटिंग का एक लंबा दिन खत्म करने के बाद वह अक्सर ऑर्डर करता है। रेस्टोरेंट के मालिक ने इस डिश का नाम ही ‘कार्तिक आर्यन स्पेशल’ रख दिया है। अब यदि आपमें से कोई कार्तिक को स्नैक बनाना चाहता है तो मैकडॉनल्ड्स ने आपकी इच्छा पूरी कर दी है! अपने मेन्यू में ‘द कार्तिक आर्यन मील’ नाम से एक नया भोजन जोड़ा है। भोजन एक बर्गर के साथ अलग पैकेजिंग होती है। और इसमें आलू, टिक्की, बर्गर, एक कोल्ड्रिंक, और फ्रैंच फ्राइज शामिल है। 

Kartik Aaryan Net Worth

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की नेट वर्थ लगभग 46 करोड़ रुपये है। कार्तिक एक फिल्म के लिए करीब पांच से सात करोड़ रुपये फीस लेते हैं। उनकी सालाना कमाई 6 करोड़ के आसपास है। कार्तिक एक्टिंग के साथ साथ ब्रांड एसड्रोमेन्ट से भी मोटी कमाई करते है। 

Kartik Aaryan and Sara Ali Khan

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान (Sara Ali Khan) इंडस्ट्री के फेमस स्टार्स में से एक हैं। दोनों ने साथ मिलकर फिल्म ‘लव आज कल 2’ को भी किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो पाई थी। सारा और कार्तिक का नाम डेटिंग की खबरों को लेकर काफी चर्चा में रहा। दोनों ने इस फिल्म के बाद एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। लेकिन कुछ दिन बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 

Kartik Aaryan Movies

YearTitleRole(s)
2011Pyaar Ka PunchnamaRajat
2013Akaash VaniAkaash Kapoor
2014Kaanchi: The UnbreakableBinda Singh
2015Pyaar Ka Punchnama 2Anshul “Gogo” Sharma
2016SilvatAnwar Khan
2017Guest iin LondonAryan Shergill
2018Sonu Ke Titu Ki SweetySonu Sharma
2019Luka ChuppiVinod “Guddu” Shukla
Pati Patni Aur WohAbhinav “Chintu” Tyagi
2020Love Aaj KalVeer Taneja / Raghuvendra Singh
2021DhamakaArjun Pathak
2022Bhool Bhulaiyaa 2Ruhan Randhawa (Rooh Baba)
Freddy
Dr. Freddy Ginwala
2023ShehzadaBantu
Tu Jhoothi Main MakkaarRahul
Satyaprem Ki KathaSatyaprem
2024Chandu Champion †Chandu

Kartik Aaryan Gf

कार्तिक आर्यन अभी सिंगल है। लेकिन ये कई गर्ल के साथ रिलेशन में रह चुके है। इनके नाम है। जान्हवी कपूर,  कृति सेनन, पश्मीना और सारा अली खान। 

Kartik Aaryan Wife

कार्तिक आर्यन की अभी शादी नहीं हुई है। इसलिए इनकी वाइफ के बारे में इंटरनेट पर कोई भी जानकारी नहीं है।  

Kartik Aaryan Upcoming Movies

कार्तिक आर्यन की नई फिल्म आने वाली है जिसका नाम “चंदू चैंपियन” है। जिसको 12 जून 2024 में सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म कबीर सिंह के द्वारा निर्देशित की गई है। चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन के साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। और इनकी फिल्म “भूल भुलैया 3”भी नवंबर को सिनेमाँ घरो में रिलीज़ होगी। इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।

Kartik Aaryan Hairstyle

Kartik Aaryan Instagram

Instagram Account:- 35.2M followers

Kartik Aaryan and Kriti Sanon 

कलाकार कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ‘शहजादा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके साथ ही कार्तिक और कृति ने एक साथ स्पॉट किया है। फिल्म ‘शहजादा’ के जरिए कार्तिक और कृति की जोड़ी दूसरी बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आई है। इससे पहले फिल्म ‘लुका छिपी’ में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने अपनी कमाल की एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता था। और इसके साथ ही दोनों की अफेयर की खबरे भी सामने आई थी। 

यह भी पढ़ें:- डॉन 3 में Kiara Advani का एक्शन और रोमांस का होगा जबरदस्त

Kartik Aaryan First Movie

कार्तिक आर्यन की सबसे पहली फिल्म “प्यार का पंचनामा” थी। जो 20 मई 2011 को रिलीज़ हुई थी। को जिसका निर्देशन नवोदित निर्देशक लव रंजन ने किया है। इस फिल्म का बजट 3 करोड़ रूपये था। और इसने बॉक्स ऑफिस पर 17.5 करोड़ रूपये की कमाई की थी। 

Kartik Aaryan Relationships

कार्तिक आर्यन कई रिलेशनशिप्स में रहे है। कार्तिक की जान्हवी कपूर के साथ डेटिंग की अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। कार्तिक दोस्ताना 2 में एक साथ काम करने वाले थे। लेकिन बाद में अभिनेता को फिल्म से बाहर कर दिया गया। क्योंकि दोनों के अफेयर की चर्चा सामने आ गयी थी। 

कार्तिक आर्यन ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना को डेट कर चुके है। दोनों को एक साथ कार में घूमते स्पॉट भी किया गया था। आपको बता दे की सारा अली खान कार्तिक को अपना दिल दे बैठी थी। उन्हें डेट भी कर रही थी। यहीं से दोनों के बीच का प्यार शुरू हुआ था। और ये दोनों कपल बन गए थे। बाद में दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया था। 

आज की  पोस्ट में हमने आपको “Kartik Aaryan” के बारे में जानकारी दी है। आशा है की आपको पसंद आई होगी।   

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *