Prabhas महिंद्रा TUV300 के ब्रांड एंबेसडर हैं, इनकी अब तक की कमाई कुल 240 करोड़ हैं।

Prabhas: उप्पलपति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू दक्षिण भारतीय अभिनेता हैं। प्रभास ने फिल्म इंडस्टरी में अच्छा खासा नाम कमाया है। इनकी पांच फिल्मों ने हिंदी फिल्म उद्योग में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया कर लिया। प्रभास पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता हैं जिन्होंने मैडम तुसाद के मोम संग्रहालय में मोम की मूर्ति प्राप्त की है।
प्रभास ने फ़िल्मी करियर के अलावा विभिनन मानवीय और परोपकारी कारणों को बढ़ावा देने के लिए भी जाना जाता है। वह महिंद्रा TUV300 के ब्रांड एंबेसडर हैं।आज आपको इस पोस्ट में “Prabhas” के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है।
कौन है Prabhas?
प्रभास, यानी उप्पलपति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू एक भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 में चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ। प्रभास भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक है।
प्रभास का नाम 2015 में फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी के 100 सूची में आता है। और इन्होने सात फिल्मफेयर पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार के साथ एक एसआईआईएमए पुरस्कार भी जीता है।
प्रभास की हाइट, ऐज एंड वेट
- प्रभास की लम्बाई 6 फिट1 इंच है।
- उनका वेट 95 किलोग्राम हैं
- प्रभास की आँखों का रंग और बालों का रंग काला है।
- प्रभास की उम्र 43 साल है।
प्रभास का परिवार
Prabhas तमिलनाडु के मद्रास में एक तेलुगु परिवार से सबंध रखते है। उनके पिता फिल्म निर्माता उप्पलपति सूर्य नारायण राजू थे। और माता का नाम शिव कुमारी है। प्रभास अपने परिवार में सबसे छोटे है। उनका बड़ा भाई प्रबोध है और बड़ी बहन का नाम प्रगति है। प्रभास तेलुगु फिल्म अभिनेता कृष्णम राजू के भतीजे हैं। उनका परिवार आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के भीमावरम के पास मोगलथुर का रहने वाला है।
प्रभास की शिक्षा
प्रभास ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा डॉन बॉस्को मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल चेन्नई और डीएनआर हाई स्कूल भीमावरम से की। इसके बाद उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की शिक्षा हैदराबाद के नालंदा कॉलेज से पूरी की। वह सत्यानंद फिल्म इंस्टीट्यूट,विशाखापत्तनम के छात्र भी हैं।
यह भी पढ़ें:- Sajid Khan के निधन की खबर आई सामने, अब खुद साजिद ने सामने आकर बताई सच्चाई।
Prabhas New Movies
Prabhas की नई मूवी की बात करे तो “सालार” मूवी दिसंबर 2023 में रिलीज़ हुई। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। प्रभास के साथ श्रुति हासन है। यह व्यावसायिक रूप से सफल रही और 2023 की सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बन गई।

सूत्रों से पता चला है की कल्कि 2898 ईस्वी 2024 में रिलीज होगी। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित एक महाकाव्य पौराणिक विज्ञान कथा फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी हैं। यह 2024 की सबसे प्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक है।
प्रभास की “राजा डीलक्स” 2024 में रिलीज के लिए निर्धारित है। मारुति द्वारा निर्देशित एक हॉरर कॉमेडी फिल्म।
Prabhas Movies List
साल | मूवी |
2002 | सोल |
2003 | राघवेंद्र |
2004 | वर्षं |
2004 | अदावी रामुडु |
2005 | चक्रम |
2005 | छत्रपति |
2006 | पूर्णिमा |
2007 | योगी |
2007 | मुन्ना |
2008 | बुज्जिगाडु |
2009 | बिल्ला |
2009 | एक निरंजन |
2010 | डार्लिंग |
2011 | मिस्टर परफेक्ट |
2012 | रिबेल |
2013 | मिर्ची |
2015 | बाहुबली |
2017 | बाहुबली 2 |
2019 | साहो |
2022 | राधे श्याम |
2023 | आदिपुरुष |
प्रभास की फोटोज
अभिनेत्री वीरा सिम्हा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर सालार सेट पर्दे के पीछे की झलकियाँ दिखाई है। साथ ही एक भावुक कैप्शन भी लिखा “सालार की यादें, इन अद्भुत लोगों के साथ काम करने में सच में मेरा सबसे अच्छा समय है। जो रोशनी और पाजिटिविटी से भरा था।

इस फिल्म को बनाने में हमें बहुत मजा आया। प्रभास ने हमें बहुत अच्छे से खाना खिलाया और हमारी देखभाल की। प्रशांत सर ने भी शॉट्स के बीच दौड़ और मैचों में बहुत मजा किया और भुवन सर ने मेरे साथ एक पूरा म्यूजिक वीडियो बनाया। जब अच्छे लोगों को जीवन में अच्छी चीज़ें मिलती हैं तो मुझे ख़ुशी होती है।
Prabhas Birthday
Prabhas ने अपना बर्थडे 23 अक्टूबर को मनाया गया था। फैंस के लिए उनका जन्मदिन किसी ट्रीट से कम नहीं होता है। प्रभास के चाहने वाले अपने चाहते स्टार को सोशल मीडिया पर बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं देते है। और इतना ही नहीं फैंस ने तो प्रभास के जन्मदिन पर एक ऐसा तोहफा दिया था जिसके बारे में एक्टर ने कभी सोचा भी नहीं था।
फैंस ने इस तरफ किया था अपने बाहुबली का बर्थडे सेलिब्रेट
हैदराबाद के कुकटपल्ली में सुपरस्टार Prabhas का विशाल कटआउट तैयार किया गया था। सुपरस्टार प्रभास का 230 फुट का कटआउट बनाया गया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। और बताया जा रहा था। पहली बार हमारे देश में ऐसा हुआ है। जब किसी फिल्मी स्टार का इतना बड़ा कटआउट बनाया गया है।
Prabhas Net Worth
Prabhas को उनकी कमाई और लोकप्रियता के कारण 2015 में तीन बार फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी में 100 रैंकिंग में उनका नाम आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2023 में उनकी कुल संपत्ति 29 मिलियन डॉलर जो
लगभग 240 करोड़ रुपये है। उनकी संपत्तियों से उनके जीवनशैली की विलासिता नजर आती है।
आशा करते है की आपको “Prabhas” के बारे में दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी।