Free Silai Machine Yojana: सरकार दे रही है फ्री सिलाई मशीन, जानें कैसे करें आवेदन।

Free Silai Machine Yojana: सरकार दे रही है फ्री सिलाई मशीन, जानें कैसे करें आवेदन।
Share this News to Your Friends

Free Silai Machine Yojana: आप तो जानते ही हैं कि हमारे देश की सरकार महिलाओ की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए नई नई योजनाए लाती रहती हैं। ऐसे में सरकार महिलाओ की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए एक ओर योजना लाई हैं जिसका नाम हैं फ्री सिलाई मशीन योजना। 

इस योजना के तहत आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओ को सरकार फ्री में सिलाई मशीन दे रही हैं ताकि वो अपना सिलाई का कार्य शुरू कर सके। अगर आपके आस पास कोई भी महिला आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उसके पति की एक महीने की कमाई भी कम हैं तो आप उसे इस योजना के बारे में बता सकते हैं। फ्री में सिलाई मशीन लेने के लिए कुछ दस्तावेज की जरूरत होती हैं जिनकी जानकारी नीचे दी गई हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं इस  “Free Silai Machine Yojana” के बारे में।  

Free Silai Machine Yojana क्या हैं?

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस योजना को साल 2022 में प्रधानमंत्री के द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना का उदेश्य महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूत और स्वतंत्र बनाना हैं। इस योजना के तहत भारत की पिछड़ी महिला को फ्री में सिलाई मशीन दी जा रही हैं। आपको बता दे की सिलाई मशीन लेने के लिए पहले एक फॉर्म भरना होगा। उसके बाद ही महिलाएं फ्री में सिलाई मशीन ले पाएंगी।    

एक राज्य में 50 हजार महिलाओं को मिलेगी फ्री में सिलाई मशीन 

आज तक की रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत की केंद्र सरकार फ्री में सिलाई मशीन लगभग देश की हर राज्य की महिलाओ को दे रही हैं। इस योजना के तहत एक राज्य से लगभग 50 हजार महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन दी जाएगी।  महिलाओ को बिना किसी खर्चे के सरकार फ्री में सिलाई मशीन दे रही हैं। चले जानते हैं की इस योजना का लाभ कौन सी महिलाएं उठा सकती हैं।

Free Silai Machine Yojana

  

किन महिलाओं को मिलेगा Free Silai Machine Yojana का लाभ 

  • इस योजना का लाभ केवल 20 से 40 वर्ष की आयु की महिला ही उठा सकती हैं।  
  • उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए। 
  • इस योजना के तहत केवल आर्थिक रूप से पिछड़ी महिला ही इसका लाभ उठा सकती हैं 
  • योजना का लाभ उठाने वाली महिला के पति की महीने की कमाई 12 हजार रुपये या उससे कम होनी चाहिए। 
  • इस योजना के लिए विधवाएं महिला और दिव्यांग महिलाएं भी अप्प्लाई कर सकती हैं। 

Free Silai Machine Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • लाभार्थी के पास उसका आधार कार्ड होना चाहिए। 
  • आवेदन करने वाली उसका जन्म तिथि प्रमाण पत्र जरूर होना चाहिए। 
  • आपके पास आय प्रमाण पत्र होना चाहिए। 
  • इसके साथ ही आपके पास मोबाइल नंबर और आपकी पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत विधवाएं और दिव्यांग महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं और लाभ उठा सकती हैं। 

Free Silai Machine Yojana 2024 के लिए कैसे करे अप्लाई 

अगर आप इस फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई जानकारी के अनुसार अप्लाई कर सकते है।  

  • फ्री सिलाई मशीन ली के लिए आपको सबसे पहले www.india.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा। 
  • इसके होम पेज पर आपको फ्री सिलाई मशीन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपके सामन एक फॉर्म ओपन होगा, आपको इस फॉर्म को भर देंना हैं। साथ ही जरूरी डक्यूमेंट भी अटैच करने है।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म को अपने संबंधित ऑफिस में जमा करना हैं या आप ऑनलाइन भी सबमिट कर सकते हैं। अगर आपकी एप्प्लिकेशन पास हुई तो आपको फ्री में सिलाई मशीन दी जाएगी। 

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्री सिलाई मशीन योजना अभी देश के कुछ राज्यों में ही लागू हुई हैं। जैसे:- हरियाणा,  कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, और छत्तीसगढ़। 

यह भी पढ़ें:-

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Free Silai Machine Yojana” के बारे में जानकारी दी हैं। आशा करते हैं की आपको पसंद आई होगी 

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *