Dumka Gangrape News: झारखंड में स्पेनिश महिला के साथ 7-8 लोगों ने किया दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

Dumka Gangrape News: झारखंड में स्पेनिश महिला के साथ 7-8 लोगों ने किया दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार
Share this News to Your Friends

Dumka Gangrape News- झारखंड के दुमका जिले में एक भयानक घटना सामने आई है, जिसमें एक स्पेनिश महिला के साथ बर्बरता की वारदात की गई। यह घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र में घटित हुई, जिसमें महिला के साथ गैंगरेप किया गया।

घटना के अनुसार, स्पेन से आई इस महिला और उसके पति ने टूरिस्ट वीजा के तहत भारत का दौरा किया था। पहले वे स्पेन से पाकिस्तान के भ्रमण पर गए थे, और वहां से बांग्लादेश पहुंचे। इसके बाद वे भारत आए, और झारखंड के दुमका जिले में शुक्रवार को पहुंचे।

महिला और उसके पति दुमका के रास्ते से होते हुए भागलपुर जा रहे थे, लेकिन रात के करीब 12 बजे हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गए। इसी दौरान 8 से 10 युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Dumka Gangrape News- झारखंड विधानसभा में हंगामा

हादसे के बाद पीड़िता को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती करवाया गया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले के संबंध में पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात एसपी पीतांबर खेरवार ने भी घटनास्थल का दौरा किया और घटना की जानकारी जुटायी। हिरासत में लिए गए तीन लोगों से कुछ जानकारी मिली है. इस बीच विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले पर झारखंड विधानसभा में हंगामा हो गया। बीजेपी विधायक अमित मंडल ने आरोप लगाया कि आरोपियों को दुमका एसपी द्वारा राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने दुमका एसपी पर कार्रवाई की मांग की।

सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने पिछले 4 वर्षों में बिना प्रशिक्षण के हर जगह पुलिस अधिकारियों को तैनात कर संथाल परगना में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाओं को बढ़ा दिया है, आदिवासियों की आबादी लगातार घट रही है। संथाल परगना की पूरी पुलिस प्रशासन को अविलंब बदला जाये और पुलिस अधिकारियों को जेल भेजा जाये।

Dumka Gangrape News- एसपी द्वारा जांच:

एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि घटना में 7 आरोपी शामिल थे, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 4 आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी। एसपी ने जानकारी दी कि दंपती दो बाइक पर सवार होकर पश्चिम बंगाल से  होते हुए दुमका से नेपाल जा रहे थे।

इसकी सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी गयी। शाम होने के कारण वे हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट के पास मुख्य सड़क से करीब दो किलोमीटर अंदर कुंसी गांव में रुके थे। रात्रि गश्ती कर रही पुलिस टीम को वे मुख्य सड़क पर परेशान हालत में मिले पूछताछ में घटना की जानकारी मिली। एसपी ने बताया कि दुष्कर्म की घटना में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है और आगे की उच्चस्तरीय जांच चल रही है।

“दंपति को चिकित्सकीय-कानूनी प्रक्रियाओं के बाद एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। उनके बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए जा रहे हैं, ”दुमका डिप्टी ने कहा।

गिरफ़्तारियाँ और राजनीतिक आलोचना

स्पेनिश महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिसके बाद भाजपा ने झारखंड सरकार की आलोचना की है। बीजेपी विधायक अमित मंडल ने दुमका एसपी को तत्काल उनके पद से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे राज्य के लिए शर्मनाक है, जो कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को दर्शाती है।

घटना शनिवार रात की है, महिला अपने पति के साथ भारत घूमने आई थी, झारखंड के दुमका पहुंचने से पहले उन्होंने स्पेन से पाकिस्तान और बांग्लादेश की यात्रा की थी। दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार होकर दुमका से भागलपुर की ओर जा रहे थे, वे हंसडीहा बाजार के पास कुंजी-कुरुमाहाट नामक एकांत स्थान पर रुके थे।

इसी दौरान 8-10 लोग पहुंचे और महिला के साथ दुष्कर्म किया और दंपति के साथ मारपीट भी की, उन्होंने दंपति से कुछ पैसे और सामान भी लूट लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब 11 बजे पुलिस गश्ती दल को महिला ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जब तलाशी अभियान चलाया तो अरहर के खेत में महिला के कपड़े मिले.

इस भयानक घटना को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा हुआ, जहां बीजेपी ने सत्तारूण झामुमो पर आरोप लगाया है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है।

एसपी ने जांच टीम का गठन किया:

मामले की जांच के लिए जमौंदी के एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, दुमका पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महिला ने जंगल में कैंप लगाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है, देर रात महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को वह पुलिस सुरक्षा में दुमका मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां उसकी मेडिकल जांच करायी गयी।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

इस बीच, बीजेपी ने इस घटना पर राज्य सरकार की आलोचना की है, विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ” हमारा झारखंड फिर हुआ शर्मसार ‼️ ना विधि, ना व्यवस्था, अपराधियों का मनोबल है अपने चरम पर ऐसे में आखिर कौन पर्यटक आएगा हमारे राज्य ❓अगर “लूट और झूठ” से झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार को फुर्सत मिले तो बहन-बेटियों की सुरक्षा पर ध्यान दे सरकार! इस संगीन जुर्म के दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें जिला प्रशासन!”

झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया में कहा, ”मैंने सुबह डीजीपी से बात की है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए”।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ”झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था के फलस्वरूप गोड्डा में हुई स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना ने राज्य की प्रतिष्ठा को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भी धूमिल कर दिया है। झामुमो-कांग्रेस की निकम्मी सरकार को साढ़े तीन करोड़ झारखंड वासियों के मान-प्रतिष्ठा से कोई मतलब नहीं,इन्हें बस लूटपाट एवं अपने परिवार की तिजोरियों को भरने से मतलब है! मुख्यमंत्री @ChampaiSoren जी, सख्त कदम उठाते हुए दोषियों को कड़ी सजा दीजिए। “सोरेन पार्ट-2” बनने के लिए बहन-बेटियों एवं राज्य की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को दांव पर मत लगाईये।“

आप हमें social media पर भी follow कर सकते हैं Thugesh News

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *