गणतंत्र के अवसर पर Chiranjeevi को सरकार ने किया पद्म विभूषण से सम्मानित, साउथ इंडस्ट्री में छाई ख़ुशी की लहर।

चिरंजीवी भारतीय फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ हैं। चिरंजीवी का असली नाम कोनिदेला शिव शंकर वर प्रसाद है। चिरंजीवी ने अपना करियर एक अभिनेता के रूप में शुरू किया था। उसके बाद में उन्होंने
चिरंजीवी चैरिटेबल फाउंडेशन की स्थापना 1998 में की। जो मानवतावादी गतिविधियों में शामिल है। चिरंजीवी ने 2008 में अपनी पार्टी, प्रजा राज्यम पार्टी बनाकर राजनीति में प्रवेश किया। आज चिरंजीवी को सरकार ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया हैं।
चिरंजीवी ने राजनीति से पहले मद्रास फिल्म संस्थान में पढ़ाई की थी और मुख्य रूप से तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा ये तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको “Chiranjeevi” के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है।
Who Is Chiranjeevi
चिरंजीवी भारतीय फिल्मो में काम करते है। और एक राजनीतिज्ञ भी है। चिरंजीवी जन्म 22 अगस्त 1955 में मोगल्थुर, आंध्र प्रदेश में हुआ। चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मो से की। और बाद में राजनीति में शामिल हो गए। वे इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष है। और दस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के साथ साथ साउथ के चार बार नंदी पुरस्कारों के विजेता रह चुके हैं।
Chiranjeevi Age
चिरंजीवी की उम्र 68 साल है। इनकी हाइट 5 फुट 9 इंच है। और इनका वेट 80kg है। आँखों का रंग भूरा है बालो का रंग काला है।
Chiranjeevi Education
चिरंजीवी ने अपनी पहली शिक्षा निदादावोलु, गुरजला, बापटला, पोन्नुरु, मंगलगिरि और मोगल्थुर से प्राप्त की। उन्होंने 70 के दशक की शुरुआत में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था। और ये एक एनसीसी कैडेट थे। इनकी बचपन से ही अभिनय में दिलचस्पी थी।
उन्होंने ओन्गोले के सी एस आर सरमा कॉलेज में अपना इंटरमीडिएट किया। श्री वाई एन कॉलेज नरसापुर से वाणिज्य में ग्रेजुएशन करने के बाद चिरंजीवी चेन्नई चले गए। 1976 में अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए मद्रास फिल्म इंस्टुट से जुड़ गए।
Chiranjeevi Family
चिरंजीवी मोगलथुर गाँव रहने वाले है। उनके पिता का नाम श्री कोणिदेल वेंकट राव है। उनकी माता का नाम श्रीमती अंजना देवी है। चिरंजीवी के पिता एक कांस्टेबल के रूप में काम करते थे। तो उनका ट्रांसफर अलग अलग जगह होता रहता था। चिरंजीवी बचपन में अपने दादा दादी के साथ अपने गांव में रहते थे। चिरंजीवी के छोटे भाई का नाम नागेंद्र बाबू है। जो फिल्म निर्माता और अभिनेता हैं। और उनके सबसे छोटा भाई पवन कल्याण बॉलीवुड में एक अभिनेता हैं।
Chiranjeevi Wife
चिरंजीवी की पत्नी का नाम सुरेखा कोणिदेल है। चिरंजीवी और सुरेखा कोणिदेल की शादी 20 फरवरी 1980 में हुई थी। उनकी दो बेटियाँ हैं सुष्मिता और श्रीजा है। एक बेटा है जिसका नाम राम चरण तेजा है। जो बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता हैं।
Chiranjeevi movies
Movie Title | Year |
Indra | 2002 |
Shankar Dada MBBS | 2004 |
Khaidi | 1983 |
Gharana Mogudu | 1992 |
Yamudiki Mogudu | 1988 |
Acharya | 2022 |
Godfather | 2022 |
Bholaa Shankar | 2023 |
Chiranjeevi Son
सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे का नाम राम चरण तेजा हैं। राम चरण तेजा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में फिल्म ‘चिरुथा’ से की थी। इसके अलावा राम चरण ने दो तमिल फिल्में प्रोड्यूस की हैं। और एक तमिल फिल्म ‘तूफान’ के लिए गाना भी गाया है। इसी साल आई उनकी फिल्म RRR ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था।

राम चरण तेजा ने अपोलो हॉस्पिटैलिटी के मालिक की बेटी उपासना से 14 जून 2012 को शादी की थी। उपासना खुद भी अपोलो चैरिटी की वाइस चेयरमैन और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। राम चरण ने फिल्मों के अलावा बिजनेस भी बहुत अच्छा करते है।
उनकी अपनी एक पोलो टीम भी है। जिसका नाम राम चरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब है। आपको बता दे की राम चरण के अपने पिता चिरंजीवी के साथ बहुत अच्छे संबध है। दोनों की जोड़ी को बहुत बेमिशाल बताया जाता है।
Chiranjeevi Padma Vibhushan
आपको बता दे की साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार यानी चिरंजीवी को इस साल के गणतंत्र दिवस 2024 को शाम के समय भारत सरकार ने पद्म विभूषण से उन्हें सम्म्मानित किया। आपको बता दे की दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी को पांच दशकों से अधिक समय तक कला में अपना शानदार योगदान देने के लिए यह पुरस्कार दिया हैं। उनके पद्मभूषण को लेकर साउथ इंडस्ट्री बहुत खुश हैं।

Chiranjeevi Net Worth
आपको बता दे की चिरंजीवी के पास करोड़ों की संपत्ति है। सूत्रों के अनुसार चिरंजीवी 1500 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। चिरंजीवी फिल्मो में एक्टिंग फीस के अलावा फिल्म से प्रोफिट का कुछ हिस्सा भी लेते हैं। वह किसी ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए भी बहुत फीस लेते हैं।
Chiranjeevi Children
आपको बताते है चिरंजीवी की फॅमिली के बारे में इनका बेटा राम चरण साउथ फिल्मों का सुपरस्टार है। इसी साल आई उनकी फिल्म RRR ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। उनकी दोनों बेटियों यानी श्रीजा और सुष्मिता की शादी हो चुकी है।

Chiranjeevi Siblings
चिरंजीवी के दो भाई है। नागेंद्र बाबू और पवन कल्याण है। चिरंजीवी के दोनों भाईयो ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। चिरंजीवी की एक बहन भी है जिसका नाम विजया दुर्गा है। इनका बेटा साई धरम तेज है। जो चिरंजीवी का भांजा है।
यह भी पढ़ें:- Emergency Movie की रिलीज़ डेट आई सामने, सत्य घटना पर आधरित हैं ये फिल्म
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन चिरंजीवी के भतीजे है। चिरंजीवी की पत्नी अल्लू अर्जुन की बुआ है। अल्लू अर्जुन के दो भाई है। जिनका नाम अल्लू वेकंटेश और अल्लू शिरीष।
आज आपको इस पोस्ट में हमने “Chiranjeevi” के बारे में पूरी जानकारी दे दी है। आशा करते है की आपको दी गयी पूरी जानकारी पसंद आई होगी।