Chhava: इतिहास का वो पन्ना जो कभी नहीं खुला, जिसे खोलने जा रहे हैं विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना 

Chhava: इतिहास का वो पन्ना जो कभी नहीं खुला, जिसे खोलने जा रहे हैं विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना 
Share this News to Your Friends

Chhava Movie: विक्की कौशल अपनी नयी फिल्म “छावा” के साथ फिर से फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाने आ रहे है। छावा द ग्रेट वॉरियर, एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। ‘छावा द ग्रेट वॉरियर’ का निर्माण दिनेश विजन द्वारा किया जा रहा है। फिल्म एक भव्य और महाकाव्य गाथा को प्रदर्शित करती है। जो महाराष्ट्र के इतिहास और संस्कृति से सबंधित है। फिल्म की कहानी महान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। 

विक्की कौशल बहादुर योद्धा संभाजी राजा की भूमिका निभायेंगे। और रश्मिका मंदाना संभाजी की पत्नी येसुबाई का किरदार निभाएंगी। अक्षय खन्ना औरंगजेब के रूप में, प्रदीप सिंह रावत येसाजी कंक का किरदार निभाएँगे। नील भूपलम मुगल राजकुमार की भूमिका निभाएंगे। आज की इस पोस्ट में हम आपको “Chhava Movie” के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। 

Chhava Release Date

विक्की कौशल की नयी फिल्म छावा का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स कर रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गयी है। मेकर्स इस फिल्म को 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।  

Chhava Cast

अब आपको बताते है फिल्म के कास्ट के बारे में दिनेश विजान द्वारा निर्देशित फिल्म छावा द ग्रेट वॉरियर, में अभिनेता विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे है। रश्मिका मंदान येसुबाई भोंसले की भूमिका में नजर आएँगी। अक्षय खन्ना औरंगजेब के रूप में, प्रदीप सिंह रावत येसाजी कंक का किरदार निभाएँगे। नील भूपलम मुगल राजकुमार की भूमिका निभाएंगे। और अन्य कलाकार आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता संतोष जुवेकर और विनीत कुमार सिंह फिल्म में नजर आएंगे। 

Chhava Plot 

दिनेश विजान द्वारा निर्देशित फिल्म छावा द ग्रेट वॉरियर की कहानी फिल्म एक भव्य और महाकाव्य गाथा को प्रदर्शित करती है। जो महाराष्ट्र के इतिहास और संस्कृति से सबंधित है। फिल्म की कहानी महान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। जिन्होंने मुगल साम्राज्य और मराठा साम्राज्य के अन्य दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। संभाजी महाराज महज 31 साल की आयु में छल से मारे गए। उन्होंने अपने इतने छोटे जीवन में जो वीरता दिखाई, वह आज भी इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखित है। 

Chhava Budget

दिनेश विजान द्वारा निर्देशित फिल्म छावा द ग्रेट वॉरियर के बजट की बात करे तो ये फिल्म 50 करोड़ रूपये के बजट के साथ बनाई जाएगी। 

Chhava Movie Trailer

अभी मूवी का ट्रेलर रिलीज़ नहीं हुआ हैं। जैसे ही ट्रेलर release होता हैं हम आपको अपडेट कर देंगे।

Chhava Poster 

छावा फिल्म का पोस्टर भी सामने आ गया है। पोस्टर में संभाजी यानि विक्की कौशल को घोड़े पर सवार दिखाया गया है उसके एक हाथ में तलवार और एक हाथ में झंडा है। पोस्टर के ऊपर बड़े बड़े अक्सरो में छावा लिखा हुआ है। 

Chhava Vicky Kaushal 

फिल्म ‘छावा द ग्रेट वॉरियर’ में विक्की कौशल बहादुर योद्धा राजा संभाजी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।  जिन्होंने मुगल साम्राज्य और मराठा साम्राज्य के अन्य दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। संभाजी राजे ने अपने समय में तकरीबन 210 युद्ध लड़े थे। विक्की कौशल को इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ रही है। उन्होंने अपना वेट 10 से 15 किलो बढ़ाया है। ताकि वह देखने में संभाजी जैसे लगे। फिल्म की सूटिंग से पहले विक्की को चार पांच महीने की ट्रेनिंग दी गयी है। जिसमे उनको तलवार बाजी, घुड़सवारी आदि के बारे में सिखाया गया।  

Chhava Rashmika Madana 

छावा फिल्म में रश्मिका मंदाना संभाजी की पत्नी येसुबाई की भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म रश्मिका मंदाना के लिए भी एक बड़ा अवसर है। रश्मिका मंदाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं। इन्होने पहले ‘गीता गोविंदम’, ‘डियर कॉमरेड’ और ‘सरिलरु नीकेवरु’ जैसी फिल्मो में काम किया है। रश्मिका को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ भी देखा गया है।

यह भी पढ़ें:- बिग बॉस 17 के विजेता Munawar Faruqui ने बिना माँ बाप के पाला पूरा परिवार, जाने इनके जीवन के छुपे राज  

Chhava Shooting 

सूत्रों से पता चला है की छावा फिल्म की शूटिंग 16 अक्टूबर से शुरू हुई थी। आपको बता दे की फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई की फिल्मसिटी, दहिसर और मड आइलैंड के बड़े ग्राउंड में की गयी है। छावा फिल्म शूटिंग 100 से 150 दिनों तक चलेगी। 

Chhava Director 

फिल्म छावा द ग्रेट वॉरियर को दिनेश विजान द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। दिनेश विजन में अपनी नई 10 फिल्मे इंडस्ट्री को देने का ऐलान किया है। जो 2025 तक आएँगी। और ये सारी फिल्मे थिएटर में रिलीज़ होंगी। जिसमे अंटाइटल, मुँज्या, तेहरान, स्त्री, स्काई फोर्स, छावा, इक्कीश,और दिलेर जैसी फिल्मे शामिल है।      

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Chhava”  के बारे में पूरी जानकारी दे है। आशा करते है की आपको दी गयी पूरी जानकारी पसंद आई होगी।  

Share this News to Your Friends

One thought on “Chhava: इतिहास का वो पन्ना जो कभी नहीं खुला, जिसे खोलने जा रहे हैं विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *