Bobby Deol का कांगुवा लुक हुआ वायरल, फैंस बोले- क्या बात है 

Bobby Deol का कांगुवा लुक हुआ वायरल, फैंस बोले- क्या बात है 
Share this News to Your Friends

Bobby Deol: बॉबी देओल एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। इनका असली नाम विजय सिंह देओल है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बरसात से की थी। उसके बाद बॉबी देयोल ने कई हिंदी फिल्मो में काम किया है। फिर बॉबी देओल अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। उन्होंने इंडस्टरी में कमबैक सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ से  किया। उसके बाद बेबी देयोल ने संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘एनिमल’ में काम किया जो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है।

इस फिल्म बॉबी देयोल ने नेगेटिव किरदार निभाया है। जो लोगो को बहुत पसंद आया है। जिससे बॉबी देयोल फिल्म इंडस्टरी में छा गए है। आपको बता दे की आज बॉबी देओल अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज की इस पोस्ट में हम “Bobby Deol” के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। 

Bobby Deol

बॉबी देओल हिंदी फिल्मो करने के लिए जाने जाते है। बॉबी देओल का जन्म  27 जनवरी 1967 में मुंबई में पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुवात हिंदी फिल्मो से की। इनकी शिक्षा के बारे में बात करे तो बॉबी देओल ने अपनी आरम्भिक पढ़ाई जमनाबाई नरसी स्कूल मुंबई से पूरी की थी। उसके बाद की पढ़ाई उन्होंने मेयो कॉलेज अजमेर राजस्थान से पूरी की। स्कूली शिक्षा के बाद बॉबी देओल ने मुंबई की मीठीबाई कॉलेज से उन्होंने वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हांसिल की।

Bobby Kanguva first look

आपको बता दे की बॉबी south की मूवी में एक विलन का रोल प्ले कर रहे हैं। जिसकी पहली लुक को फिल्म की टीम ने उनके जन्मदिन के अवसर पर रिलीज़ किया है।  इस पोस्टर में बॉबी काफी भयानक लग रहे हैं।  उनकी आंखे लाल हैं। लम्बे बाल और सिर पर सींग हैं। उनके चारो तफ बहुत सी महिलआए खड़ी हैं। कुछ उनके सीने पर हाथ रखे हुए हैं।  बॉबी ने सीने पर कुछ हड़ियो का बना सुरक्षा कवच पहना हुआ हैं। जो कुछ हडियो का ढांचा जैसा दिखाई दे रहा हैं। 

Bobby Deol Age

बॉबी देयोल की उम्र 55 साल है। इनकी हाइट 5 फुट 11 इंच है। अगर बात करे इसके वेट की तो इनका वेट 76 kg है। आँखों का रंग भूरा और बालो का रंग काला है। 

Bobby Deol Wife

बॉबी देओल की शादी उनकी गर्लफ्रेंड तान्या आहूजा से 30 मई 1996 में उनके परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में हुए थी। आपको बता दे की तान्या आहूजा और बॉबी की मुलाकात मुंबई के होटल प्रेसिडेंट ट्रैटोरिया के एक बहुत प्रसिद्ध इटालियन कैफे में हुई थी। 

Bobby Deol

बॉबी को तान्या से पहेली नज़र में ही प्यार हो गया था। तान्या के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद बॉबी ने उसके साथ फोन पर बात करना शुरू कर दिया था। फिर दोनों ने घूमना फिरना स्टार्ट कर दिया। बॉबी देयोल ने अपने घुटनों पर बैठ तान्या को शादी के लिए परपोज़ किया था। तान्या ने हाँ कर दी और दोनों ने कर ली थी। 

Bobby Deol Children 

अब आपको बॉबी देयोल के बच्चों के बारे में बताते है। बॉबी देओल और तान्या देओल के दो बेटे है। जिनका नाम आर्यमन देओल और धरम देओल। आर्यमन देओल का जन्म 2002 में हुआ था। और धरम देओल का जन्म 2004 में हुआ है।

Bobby Deol Family

बॉबी देओल एक समृद्ध पंजाबी जाट परिवार से सबंध रखते है। बॉबी देओल भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र सिंह के बेटे है। बॉबी देओल की माता का नाम प्रकाश कौर हैं। उनके बड़े भाई सन्नी देयोल है। सनी देओल एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्देशक, निर्माता, राजनीतिज्ञ है। अगर बॉबी देओल की बहनो की बात करे तो इनकी दो बहनें अजीता और विजेता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की बॉबी देओल के पिता धर्मेंद्र ने दूसरी शादी भी की है। धर्मेंद्र की शादी ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से हुए थी। इनकी दो बेटी है। जिनका नाम ईशा देओल और अहाना देओल है। ईशा देओल एक अभिनेत्री है तो वहीं अहाना एक डांसर हैं।

 Bobby Deol Mother

बेबी देओल की माता का नाम प्रकाश कौर हैं। और उनकी सौतेली माँ हेमा मालिनी है। जिससे उनके पिता ने दूसरी शादी की थी। आपको बता दे की बॉबी देओल की माँ प्रकाश कौर को उनकी एनिमल मूवी पसंद नहीं आई क्योंकि फिल्म के लास्ट में रणबीर कपूर द्वारा बॉबी देओल को मारते हुए दिखाया गया है। जिसकी वजय से  उनकी माँ से ये सीन देखा नहीं गया है। 

Bobby Deol Date of Birth

बेबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1967 में हुआ था। आपको बता दे की बेबी देओल का आज जन्मदिन है। आज बेबी देओल अपना 55वा जन्मदिन मना रहे है। उनके फैंस भी उनको बहुत बधाई दे रहे है।  

Bobby Deol Net Worth

आपकी जानकारी बता दे की अभिनेता बॉबी देओल की कुल नेट वर्थ 66 करोड़ रुपये है। आपको बता दे की इसमें उनका 6 करोड़ का आलीशान घर शामिल है। इस घर में वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। 

Bobby Deol First Movie 

बेबी देओल की फर्स्ट मूवी की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले बरसात मूवी में काम किया था। जो 1995 में रिलीज़ हुए थी। इस फिल्म को बंनाने में 4 साल का समय लगा था। जब इस फिल्म की शुरुआत हुई तो बॉबी देओल 22 साल के थे। जब फिल्म बनकर तैयार हुई तो वो 26 साल के हो गए इस बीच बहुत कुछ बदला। आपको बता दे की पहले इस फिल्म को शेखर कपूर बना रहे थे। लेकिन शेखर ने ये फिल्म बीच में ही छोड़ दी थी। क्योंकि उनको बैंडिट क्वीन में काम करने का ऑफर आया था।

उसके बाद फिल्म को राजकुमार संतोषी द्वारा बनाया गया। बरसात फिल्म सुपरहिट रही। लोगो ने फिल्म को बहुत पसंद किया। इस फिल्म ने करीब 20 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में बॉबी देओल के साथ ट्विंकल खन्ना नजर आई थीं।  फिल्म के बनने में इतनी लंबी ड्युरेशन की वजह से और इसे लेकर हुए बदलावों की वजह से बॉबी देओल निराश हो गए थे और वे फ्रस्टेट हो गए थे। 

Bobby Deol Son

अभिनेता बॉबी देयोल के दो बेटे हैं। आर्यमन और धर्म। दोनों भाई फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहते हैं। फिल्म कंपैनियन को दिए इंटरव्यू में बॉबी ने बेटों के बॉलीवुड डेब्यू पर बात की। उनके कहा की उनके बेटों को हिंदी सीखने की जरूरत है। किसी भी फिल्म में काम करने के लिए अच्छी हिंदी आना बहुत जरूरी है। उनके बेटे बहुत यंग है। बड़ा बेटा 22 साल का है। और छोटा बेटा 19 साल का है। अभी उन्हें फिल्म इंडस्टरी में आने में टाइम लगेगा। 

यह भी पढ़ें:- Monkey Man: देव पटेल का डायरेक्टोरियल डेब्यू, ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मंकी मैन से हॉलीवुड में देव पटेल का धमाका।

Bobby Deol Movies

बॉबी ने बहुत सी मूवी में काम किया हैं जिनकी जानकारी नीचे दी गई हैं।  

YearMovie TitleRole
1995BarsaatBadal
1997GuptSahil Sinha
1997Aur Pyaar Ho GayaBobby Oberoi
1998SoldierCaptain Vijay Malhotra
1999Hum To Mohabbat KaregaRaj
2000BadalBadal
2001AjnabeeRaj Malhotra
2002HumraazRaj Singhania
2003KismatTony
2004BardaashtAdvocate Karan Singh
2004Ab Tumhare Hawale Watan SaathiyoMajor Rajeev Singh
2005Dosti: Friends ForeverKaran
2006Humko Tumse Pyaar HaiRaj
2007Jhoom Barabar JhoomAakash
2007ApneAngad
2007NaqaabVicky / Karan Khanna
2008HeroesMonty
2008DostanaAbhimanyu Singh (Sam)
2010HelpVic
2011Yamla Pagla DeewanaGajodhar Singh / Dharam Singh
2012PlayersRonnie
2013Yamla Pagla Deewana 2Gajodhar Singh / Dharam Singh
2018Race 3Yash Singhania
2019Housefull 4Max
2020Class of ’83Dean Vijay Singh
2020Aashram (Web Series)Baba Nirala

आपको बता दे की बॉबी को पॉजिटिव रोले की बजाय लोगो ने नेगिटिव रोल में पसंद किया हैं। इन्होने आश्रम में बाबा निराला का रोले किया था जिसे लोगो ने काफी पसंद किया। उसके बाद अब रबीर की फिल्म एनिमल में भी इन्होने एक नेगिटिव किरदार निभाया हैं जिसने तो बॉबी के करियर को ऊँची उड़ान ही दे दी। अब बॉबी साथ की मूवी में नजर आ रहे हैं जो जल्द ही रिलीज़ होगी। 

आशा करते है की आपको “Bobby Deol” के बारे में दी गयी जानकारी पसंद आई होगी। 

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *