Ankita Lokhande 22 मार्च को ‘स्वतंत्र वीर सावरकर से करने वाली हैं धमाल 

Ankita Lokhande 22 मार्च को ‘स्वतंत्र वीर सावरकर से करने वाली हैं धमाल 
Share this News to Your Friends

Ankita Lokhande को टीवी सीरियल में काम करने के लिए जाना जाता है। अंकिता लोखंडे को पॉपुलैरिटी अपने शो पवित्र रिश्ता से मिली थी और अंकिता लोखंडे ने ‘बिग बॉस 17’ में भाग लिया था। जिसके लिए उन्होंने बहुत सुर्खिया बटोरी है। अब अंकिता लोखंडे अपनी आने वाली फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है जो 22 मार्च को रिलीज़ होने वाली है। 

साथ ही इनके हस्बैंड विक्की जैन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा। एक फैन ने उनसे पूछा की आपको शार्क टैंक जज के रूप में देखना चाहता हूं। आप वाकई बहुत अच्छा करेंगे। विक्की ने जवाब देते हुए कहा कि शो के निर्माता से जज के तौर पर मुझे जनता की मांग पर ट्राई कर सकते हैं। 

Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री हैं। अंकिता लोखंडे का जन्म 19 दिसंबर, 1984 में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। ये एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार से सबंध रखती है। इनके पिता का नाम  शशिकांत लोखंडे था। जो एक बैंकर थे। इनकी माता पंदिस लोखंडे एक गृहणी है। जो टीचर थी। अंकिता का भाई सूरज लोखंडे है और इनकी बहन का नाम अशिता लोखंडे है। 

अंकिता लोखंडे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा और स्नातक शिक्षा दोनों ही इंदौर, मध्य प्रदेश से प्राप्त की थी। इसके बाद, उन्होंने किसी और क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने का निर्णय नहीं लिया। और अपना पूरा ध्यान अपने बचपन के सपने अभिनय पर लगा दिया था। 

Ankita Lokhande Saree

Ankita Lokhande
Source: Instagram

Ankita Lokhande Age

अंकिता लोखंडे जन्म 19 दिसंबर, 1984 में हुआ था। इनकी उम्र 39 साल है। इनकी हाइट 5 फुट 5 इंच है। इनका वेट 63 किलोग्राम है। और आँखों का रंग काला है। बालो का रंग भी काला है। 

Ankita Lokhande Father

अंकिता लोखंडे के पिता शशिकांत लोखंडे थे। इनके पिता को लम्बी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शशिकांत लोखंडे ने 12 अगस्त 2023 में देर शाम को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शशिकांत लोखंडे का 68 साल की उम्र में निधन हो गया था। 

Ankita Lokhande Husband

Ankita Lokhande
Source: Instagram

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन है। कुछ सालो तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अंकिता और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 में शादी कर ली थी। विक्की जैन एक बिज़नेसमैन हैं। जो 500 करोड़ के बिजनेस के मालिक है। विक्की जैन अंकिता लोखंडे के साथ ‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट्स थे। 

Read More:- Karan Johar ने माँ के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर लिखा दिल को छू लेने वाला पोस्ट

Ankita Lokhande Bigg Boss

आपकी जानकारी के लिए बता दे की अंकिता लोखंडे ‘बिग बॉस 17’ की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। अंकिता लोखंडे बिग बॉस की ट्रॉफी तो नहीं जीत पाई लेकिन उन्होंने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। अंकिता लोखंडे ने ‘बिग बॉस 17’ में पति विक्की जैन के साथ हिस्सा लिया था। और इस पूरे सीजन के दौरान अंकिता और विक्की लड़ते झगड़ते दिखे थे। शो में दोनों जब आए थे तो सबको लगा था कि बिग बॉस के इस सीजन में दोनों का रोमांस देखने को मिलेगा, लेकिन इसके उल्टा हमें सिर्फ दोनों लड़ते हुए दिखे। 

Ankita Lokhande Instagram

Instagram Account:- 5.2M followers

Ankita Lokhande Pregnancy Test

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने  ‘बिग बॉस 17’ के घर में अपना प्रेगनेंसी टेस्ट किया था। आपको बता दे की बिग बॉस के घर में अंकिता के पीरियड मिस हो गए थे। इसलिए अंकिता ने प्रेगनेंसी टेस्ट किया था। लेकिन वो नेगटिव आया था। 

Ankita Lokhande Relationships

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशन में रह चुकी है। वे दोनों 6 साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशन में रहे थे। इसके बाद किन्हीं कारणों से इनका ब्रेकअप हो गया। किन्तु हाल ही में लगभग डेढ़ महीने पहले सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु होने के बाद वे उनके घर उनके परिवार से मिलने पहुंची थी। 

Ankita Lokhande Wedding

अंकिता लोखंडे ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से 14 दिसंबर 2021 को शादी की थी। अंकिता और विक्की जैन ने हिंदू-रीति रिवाजों से शादी की है। ये शादी समारोह तीन दिन तक मुंबई के एक होटल में चला था। शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें अंकिता काफी खुश नजर आ रही थी फोटोज में विक्की अंकिता के गले में मंगलसूत्र बांधते और सिंदूर लगाते नजर आए। 

अंकिता ने टीवी इंडस्ट्री के सभी दोस्तों को शादी के लिए आमंत्रित किया था। 13 दिसंबर को हुए संगीत समारोह में अंकिता की ‘मणिकर्णिका’ की को एक्ट्रेस कंगना रनौत भी शामिल हुईं थी  इस दौरान उन्होंने भी कपल के साथ खूब मस्ती की थी। 

Ankita Lokhande Wedding Dress

अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी के लिए सीक्वेंस्ड गोल्डन लहंगा चुना था। अंकिता ने इस लहंगे को मशहूर बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से डिजाइन करवाया था। इस गोल्डन ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। और इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की थी। 

उन्होंने अपने लहंगे से मिलते जुलते कलर की चूड़ियां पहनी थीं। उनके लहंगे से जुड़ा गोल्डन शीयर घूंघट उनके पूरे लुक में एक शाही टच दे रहा था। उन्होंने अपने खास दिन और शेषपट्टी पर अपने ‘कलीरे’ फ्लॉन्ट किए थे। मैचिंग इयररिंग्स के साथ दो बिना कटे कुंदन स्टोन नेकलेस पहने थे। 

Ankita Lokhande Siblings

अंकिता लोखंडे एक दो भाई बहन है। इनकी बहन अशिता लोखंडे ने अपना नाम मिस फेमिना इंडिया नॉमिनेशन में दिया था। जिसके बाद में अशिता लोखंडे मध्य प्रदेश की टॉप 10 लड़कियों की लिस्ट में शुमार हो गई थी। अंकिता का भाई सूरज लोखंडे है। 

Sushant Singh Rajput and Ankita 

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की मुलाकात साल 2009 में सीरियल पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में अंकिता और सुशांत ने अर्चना और मानव के लीड किरदार निभाए थे। सीरियल में भी दोनों लवर्स थे। सेट पर दोनों की पहले तो बिल्कुल नहीं बनती थी। 

लेकिन बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। दोनों को प्यार हो गया। सुशांत सिंह ने एक दिन अंकिता को प्रपोज कर दिया। कुछ ही समय के बाद दोनों एक साथ लिवइन में रहने लगे। करीब 6 सालों तक साथ में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। पर 6 सालों के बाद सुशांत और अंकिता के बीच काफी झगड़े होने लगे थे। इसके बाद दोनों ने सहमति से ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद सुशांत फिल्मों में काम करने के लिए अलग हो गए थे।  

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Ankita Lokhande” के बारे में जानकारी दी है। आशा है की आपको जानकारी पसंद आई होगी।  

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *