Anant Ambani करने वाले हैं शादी, 1 मार्च 2024 से शुरू होंगे सभी फंक्शन

Anant Ambani करने वाले हैं शादी, 1 मार्च 2024 से शुरू होंगे सभी फंक्शन
Share this News to Your Friends

आज के टाइम में मुकेश अंबानी को कौन नहीं जानता। मुकेश अंबानी जानी मानी हस्ती और Reliance Industries के मालिक है और एशिया के सबसे अमीर और विश्व के Top 10 अमीरों की लिस्ट में अपना स्थान बना लिया है। मुकेश अंबानी के दो बेटे है। जिसमे बड़े आकाश अंबानी और छोटे अनंत अंबानी हैं। लोग उनके बेटों के बारे में सर्च करते है। आपको बता दे की इनके छोटे बेटे Anant Ambani बहुत जल्द शादी के बंधन में बांधने वाले हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।

Anant Ambani

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी है। अनंत अंबानी का जन्म 10 अप्रैल 1995 को मुंबई में हुआ था। अनंत अंबानी बेहद चतुर, बुद्धमान और तेजस्वी हैं। इनकी माता का नाम नीता अंबानी है। इनकी बहन का नाम ईशा अम्बानी है। और बड़े भाई का नाम आकाश अंबानी है। 

अनंत अंबानी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की। और आगे की पढ़ाई करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए। वहा उन्होंने रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। जहां उन्होंने निपुण शिक्षा हासिल की। और अब अनंत अंबानी अपने पिता मुकेश अंबानी का बिजनस में हाथ बटाते है। अनंत अंबानी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड, रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी लिमिटेड जैसी कंपनियों के अलावा रिलायंस फाउंडेशन के भी बोर्ड का हिस्सा हैं। 

Anant Ambani Wife

अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ होने वाली है। दोनों की शादी की तैयारी चल रही है। दोनों काफी लंबे टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। और बचपन के बहुत अच्छे दोस्त है। 

Anant Ambani Age

अनंत अंबानी की उम्र 28 साल है। इनकी हाइट 5 फुट 8 इंच है। और इनका वेट 65 किलोग्राम है। इनकी आँखों का रंग काला है। बालो का रंग भी काला है। 

Anant Ambani Engagement

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई 29 दिसंबर 2022 को हो गई है। दोनों बचपन के बहुत अच्छे दोस्त है। और काफी लम्बे समय से एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई राजस्थान के नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में हुए थी। 

दोनों ने एक दूसरे को रिंग पहनाई और बड़ो का आशीर्वाद लिया। उनकी सगाई की एक तस्वीर में अनंत अंबानी नीले रंग के कुर्ते में दिख रहे हैं। और एक कढ़ाईदार जैकेट पहने हुए हैं। वहीं राधिका मर्चेंट ने सुंदर सी साड़ी पहन रखी है। सूत्रों के अनुसार कपल ने सगाई के बाद पूरा दिन मंदिर में ही गुजारा और भगवान श्रीनाथ जी का आशीर्वाद लिया। 

Anant Ambani Twitter

Anant Ambani Weight Loss

अनंत अंबानी ने अपने वेट को लेकर बहुत सुर्खियां बटोरी है। अनंत अंबानी ने केवल 18 महीनों में अपना 108 किलोग्राम वजन घटालिया है। इतना वजन कम करके सबको हैरान कर दिया है। अनंत अंबानी के 108 किलो वजन घटाने में जर्नी फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना का बहुत बड़ा हाथ है।

विनोद चन्ना इंडिया में सबसे ज्यादा डिमांड वाले और पॉपुलर सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर में से एक हैं। विनोद चन्ना ने अनंत के लिए स्पेशल डाइट प्रोग्राम भी बनाया था। जिसमें उन्होंने कार्ब्स और प्रोटिन और फाइबर को शामिल किया था। 2017 में इनकी नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। कि अनंत अंबानी अस्थमा के मरीज थे। और उन्हें स्टेरॉयड दिया गया था। जिसके कारण उनका वजन बढ़ गया था। 

Radhika Merchant and Anant Ambani

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते है। दोनों एक दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे है। दोनों ने सगाई भी कर ली है। शादी की तैयारी चल रही है। 

राधिका बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका मर्चेंट के पिता एनकोर हेल्थकेयर के CEO हैं। राधिका का जन्म 18 दिसंबर 1994 में हुआ था। राधिका की स्कूली पढ़ाई मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल और इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल से हुई है।और इसके बाद वे हायर स्टडी के लिए न्यूयॉर्क चली गई थीं। वहां उन्होंने पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की थी। राधिका एक ट्रेंड डांसर हैं। राधिका की छोटी बहन का नाम अंजली मर्चेंट है।

Anant Ambani Wedding

अनंत अंबानी एवं राधिका मर्चेंट की शादी के कार्यक्रम 1 मार्च 2024 से शुरू हो जाएंगे। इनकी शादी की रस्मे  गुजराती परंपरा के साथ शुरू होगी। इनकी शादी के लिए खास निमंत्रण पत्र तैयार किए जाते हैं। जिसे लगन लखवानु कहा जाता है। जिसे सबसे पहले इष्ट देव को अर्पित कर उन्‍हें आमंत्रित किया जायेगा।

इस खास निमंत्रण पत्र को कनकोत्री कहा जाता है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को भारतीय परंपराओं से गहरा लगाव और सम्मान है। राधिका मर्चेंट ने शादी के लिए खास पेस्टल ब्‍लू रंग का लहंगा तैयार करवाया है। जिसे अनामिका खन्ना ने तैयार किया है.

यह भी पढ़ें:- Chhatrapati Shivaji Maharaj: रणनीति और वीरता का संगम

Anant Ambani Disease

अनंत की माँ नीता अंबानी ने टीओआई के साथ 2017 में एक इंटरव्यू में बताया था कि अनंत को गंभीर अस्थमा की बीमारी थी। इसलिए हमें उन्हें बहुत सारे स्टेरॉयड पर रखना पड़ा। इसी की वजह से अनंत का वजन इतना ज्यादा बढ़ गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले अनंत का वजन करीब 208 किलो हुआ करता था। इसके बाद 2016 में अनंत के वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। अनंत ने 18 महीने से भी कम समय में 108 किलो वजन कम किया था। 

Anant Ambani Net Worth

अनंत अंबानी एक बेहद ही बुद्धिमान और प्रतिभाशाली बिजनेसमैन हैं। अनंत अंबानी की कुल नेटवर्थ 45 अरब डॉलर यानी 3,44,000 करोड़ रुपये है। और उनके पास एक दुर्लभ रोल्स रॉयस फैंटम ड्रोन हेड कूप है।  जो सबसे महंगी रोल्स रॉयस ऑटोमोबाइल है।  जिसकी एक्स शोरूम कीमत 8.84 करोड़ रुपये हैं।

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Anant Ambani” के बारे में जानकारी दी है। आशा करते है। की आपको जानकारी पसंद आई होगी।  

Share this News to Your Friends

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *